Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

हरिद्वार सीनियर क्रिकेट लीग;ग्राउंड पर फर्स्ट एड तक नहीं,लंच भी औसत दर्जे का

21 Nov 2026, 02:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरिद्वार सीनियर क्रिकेट लीग;ग्राउंड पर फर्स्ट एड तक नहीं,लंच भी औसत दर्जे का - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
November 21, 2026

*पिछले साल से फीस भी हुई दोगुनी।

हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रही सीनियर क्रिकेट लीग में आयोजकों की ओर से कोई मेडिकल सुविधा तक नहीं है। वहीं लंच में खिलाड़ियों को दिया जाने वाला भोजन भी औसत दर्जे का है। जबकि विगत वर्षों से इस बार खिलाड़ियों से लीग के लिए फीस भी दोगुनी ली गई।

कई खिलाड़ियों ने शिकायत करते हुए बताया कि वह खेल के दौरान चोटिल हुए लेकिन मैदान पर आयोजकों द्वारा फर्स्ट एड तक की सुविधा भी नहीं दी जा रही। जिससे चोटिल खिलाड़ियों को अपने साथियों अथवा अन्य टीम के खिलाड़ियों से मदद लेनी पड़ रही हैं। वहीं लंच में दिया जान वाला भोजन भी औसत दर्जे का बताया जा रहा है। खिलाड़ियों ने शिकायत करते हुए बताया कि पिछले वर्ष तक सीनियर लीग की फीस 2500-3000 रुपए प्रति खिलाड़ी थी लेकिन इस वर्ष फीस में भारी बढ़ोतरी करते हुए प्रति खिलाड़ी 5200 रुपए तक कर दी गई। लेकिन इस फीस बढ़ोतरी के साथ जहां सुविधाएं बढ़नी चाहिए थी वही सुविधाओं का अभाव देखा जा रहा है।

इस बार लीग में दो ग्रुप में 21 टीमें प्रतिभाग कर रही है। एसोसिएशन द्वारा प्रति टीम 62000 रुपए रखी गई। इस हिसाब से 13 लाख रुपए एसोसिएशन को मिले। अब सवाल है कि लाखों रुपए मिलने के बाद भी एसोसिएशन फर्स्ट एड और बेहतर भोजन तक मुहैया नहीं करा पा रही तो फिर इतना पैसा खर्च कहा हो रहा है।

बता दें कि इस वर्ष के प्रारंभ में एसोसिएशन में बदलाव किया गया था जिसमें अध्यक्ष से लेकर सचिव और पूरी कार्यकारिणी बदल दी गई। हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल को हटाकर अमित राय को एसोसिएशन का सचिव बनाया गया जबकि अध्यक्ष परमिंदर सिंह को बनाया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

योगी की मां का निधन, CM अंतिम-दर्शन के लिए जाएंगे: जब सूचना आई तब भाषण दे रहे थे, कल ऋषिकेश में होगा अंतिम संस्कार
Dehradun20 Nov

योगी की मां का निधन, CM अंतिम-दर्शन के लिए जाएंगे: जब सूचना आई तब भाषण दे रहे थे, कल ऋषिकेश में होगा अंतिम संस्कार

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। शुक्रवार को उत्तराखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
देवांश डामोर का इंदौर डिविजन अंडर-15 टीम में चयन, 117 रनों की शतकीय पारी बनी सफलता का आधार-हनुमंत क्रिकेट एकेडमी थांदला
Jhabua20 Nov

देवांश डामोर का इंदौर डिविजन अंडर-15 टीम में चयन, 117 रनों की शतकीय पारी बनी सफलता का आधार-हनुमंत क्रिकेट एकेडमी थांदला

IDCA द्वारा धार में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले झाबुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार वैश्य एकता परिषद का चुनावी शंखनाद_ वैश्य समाज की राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर अब नहीं चलेगा केवल आश्वासन
Haridwar20 Nov

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद का चुनावी शंखनाद_ वैश्य समाज की राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर अब नहीं चलेगा केवल आश्वासन

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद का चुनावी शंखनाद_ वैश्य समाज की राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर अब नहीं चलेगा केवल आश्वासन…

पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा अल-अनॉन कन्वेंशन, नशे से प्रभावित परिवारों को मिलेगा जागरूकता ओर सहयोग
Haridwar20 Nov

हरिद्वार में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा अल-अनॉन कन्वेंशन, नशे से प्रभावित परिवारों को मिलेगा जागरूकता ओर सहयोग

हरिद्वार में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा अल-अनॉन कन्वेंशन, नशे से प्रभावित परिवारों को मिलेगा जागरूकता…

पूरी खबर पढ़ें →
आचार्यकुलम् के तीन छात्र राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनीत*
Haridwar18 Nov

आचार्यकुलम् के तीन छात्र राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनीत*

*प्रेस विज्ञप्ति* *आचार्यकुलम् के तीन छात्र राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनीत* *हरिद्वार, 18 नवंबर :* आवासीय शिक्षण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!