हरिद्वार वैश्य एकता परिषद का चुनावी शंखनाद_ वैश्य समाज की राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर अब नहीं चलेगा केवल आश्वासन

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद का चुनावी शंखनाद_ वैश्य समाज की राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर अब नहीं चलेगा केवल आश्वासन
हरिद्वार। आज मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में वैश्य एकता परिषद, हरिद्वार की एक विशाल एवं महत्वपूर्ण बैठक पराग गुप्ता की अध्यक्षता एवं अरविंद अग्रवाल के संयोजक में संपन्न हुई। बैठक में हरिद्वार पंचपुरी की विभिन्न वैश्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान, राजनीतिक भागीदारी एवं समाज के अधिकारों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही वैश्य समाज की एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज की सभी संस्थाओं एवं प्रतिनिधियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रहा। उपस्थित प्रतिनिधियों ने एकमत से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल वैश्य समाज के योग्य एवं समर्पित व्यक्ति को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर टिकट देगा, पूरा वैश्य समाज एकजुट होकर उस प्रत्याशी के समर्थन में खड़ा होगा बैठक में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि वैश्य समाज संख्या, आर्थिक योगदान, व्यापारिक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखने के बावजूद लंबे समय से राजनीतिक भागीदारी के मामले में अपेक्षित सम्मान और प्रतिनिधित्व से वंचित महसूस कर रहा है। समाज ने स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी चाहिए वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से राष्ट्र निर्माण, अर्थव्यवस्था, व्यापार, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इसके बावजूद राजनीतिक निर्णयों में समाज की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित नहीं होना विचारणीय विषय है। अब समय आ गया है कि समाज अपनी एकजुटता और सामूहिक शक्ति का परिचय देते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात मजबूती से रखे इसी क्रम में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि वैश्य एकता परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वैश्य समाज को उसकी जनसंख्या, सामाजिक योगदान एवं संगठनात्मक सामर्थ्य के अनुरूप उचित राजनीतिक भागीदारी एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने की मांग करेगा बैठक में यह संदेश भी स्पष्ट रूप से दिया गया कि समाज किसी एक राजनीतिक दल का बंधक नहीं है। समाज का समर्थन उसी राजनीतिक दल और नेतृत्व को मिलेगा, जो वैश्य समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उसे उचित अवसर एवं भागीदारी प्रदान करेगा।बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में समाज की एकजुटता को सर्वोपरि बताते हुए संकल्प लिया कि अब वैश्य समाज अपने अधिकारों, सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से निर्णायक भूमिका निभाएगा बैठक में प्रमुख रूप से पराग गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, सुयश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, विजय बंसल, वेद प्रकाश गुप्ता, प्रशांत मेहता, नवीन अग्रवाल, गगन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनोज बबल, विनोद अग्रवाल, विनेश अग्रवाल, प्रमेश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, विवेक गुप्ता, हिमांक गुप्ता, मुकेश गोयल, राजकुमार गुप्ता भोला, राकेश गुप्ता एडवोकेट ललित गोयल, अशोक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







