Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

19 Nov 2026, 09:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण - धमतरी, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. 9131340270

लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

मगरलोड।
मगरलोड जनपद क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व के स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में आज लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर, ग्राम नवागांव का कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा जी ने दौरा एवं स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम महोदय सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू ने क्षेत्र के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराते हुए इन स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर हमारी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन स्थलों का योजनाबद्ध विकास होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा जी ने स्थल की संभावनाओं का अवलोकन करते हुए पर्यटन विकास के लिए आवश्यक सुविधाओं, आधारभूत संरचना, पहुंच मार्ग, स्वच्छता, पेयजल, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटकों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही इन स्थलों के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कृषि सभापति श्री राजेश साहू, श्री होरीलाल साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री श्याम साहू, श्री डेमू राम साहू, श्री डागेश्वर सोनकर, ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच श्री केवरा अवध साहू, जनपद पंचायत मगरलोड के सीईओ श्री रोहित बोर्झा, श्री सुमित गांडेचा एवं एसडीओ श्री विनोद दीवान सहित अन्य संबंधित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस पहल से मगरलोड क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट
Dhamtari19 Nov

सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट

कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : धमतरी : जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के लगातार प्रयास बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर,87.60 करोड़ की बड़ी सौगात सांकरा से घटुला–बेलरगांव और जैतपुरी सड़क का होगा कायाकल्प
29 नवंबर को होगा आजसू पार्टी का बुढ़मू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।।
Ranchi19 Nov

29 नवंबर को होगा आजसू पार्टी का बुढ़मू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।।

29 नवंबर को होगा आजसू पार्टी का बुढ़मू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।। *रिपोर्टर राशीद…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास
मगरलोड में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, फूड पार्क और इंडस्ट्रीयल क्लस्टरों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*
Dhamtari19 Nov

मगरलोड में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, फूड पार्क और इंडस्ट्रीयल क्लस्टरों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर*

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. :- 9131340270 मगरलोड में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति, फूड…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम कुंडेल में विकसित हो रहा आर्मी ग्राउंड, युवाओं को मिलेगी सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा
Dhamtari19 Nov

ग्राम कुंडेल में विकसित हो रहा आर्मी ग्राउंड, युवाओं को मिलेगी सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा

ग्राम कुंडेल में विकसित हो रहा आर्मी ग्राउंड, युवाओं को मिलेगी सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!