वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर रजिस्ट्री) में तकनीकी त्रुटि किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
ग्राम अरसीकन्हार, ग्राम पंचायत मेचका के किसानों के एग्री स्टेक में कृषि रकबा शून्य (0.00) प्रदर्शित होने तथा डीसीएस और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं होने से धान विक्रय के लिए टोकन नहीं कट पा रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इस समस्या को लेकर ग्राम अरसीकन्हार के प्रभावित किसानों ने 12 नवंबर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी के नाम ज्ञापन सौंपकर रकबा त्रुटि में शीघ्र सुधार कराने की मांग की है। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि वे खेती-किसानी के लिए बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं कृषि ऋण ले चुके हैं।
धान की फसल ही उनकी आजीविका का प्रमुख सहारा है। ऐसी स्थिति में एग्री स्टेक में रकबा शून्य दिखने और आवश्यक अप्रूवल नहीं होने के कारण धान खरीदी केंद्र में टोकन नहीं कट पा रहा है।
यदि निर्धारित समय पर धान की बिक्री नहीं हो पाती है तो उन्हें बैंक ऋण चुकाने में परेशानी के साथ आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि एग्री स्टेक में दर्ज रकबे की त्रुटि का तत्काल निराकरण कर डीसीएस एवं एग्री स्टेक अप्रूवल की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए, ताकि किसान समय पर टोकन कटाकर अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सकें।
किसानों ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग की है, जिससे किसी भी किसान को तकनीकी त्रुटि के कारण धान बेचने के अधिकार से वंचित न होना पड़े। जिसमें जनपद सदस्य श्रीधन सोम सरपंच जीवन नाग उपसरपंच परमात्मा कुजाम धनश्याम गजलाल नेताम बिरझु राम नेताम गोकुल नेताम चन्द्र्सेन कुंजाम अजय कुमार कुंजाम अमृत लाल गजराज ओटी जीवराखन ओटी खोगेश्वर ध्रुर्वो हेमराज कुंजाम हरक राम जयसिंग, नरेश माझी आदि ग्रामीण की उपस्थिति
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਟਰੇਡ ਵਿੰਗ ਦੇ ਸਟੇਟ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰੈਜ਼ੀਡੈਂਟ…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/ छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के ग्रामीण अंचलों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। सांकरा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।