Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

युवा विरासत महोत्सव: स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

19 Nov 2026, 10:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
युवा विरासत महोत्सव: स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा - PALI, राजस्थान

युवा विरासत महोत्सव: स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
पाली 19 नवंबर। युवा विरासत महोत्सव के तहत गुरुवार को युवा कांग्रेस पाली की ओर से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों की लेखन क्षमता, रचनात्मकता और वैचारिक अभिव्यक्ति देखने को मिली।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश सवंशा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से युवा विरासत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी निरमा मेघवाल के सानिध्य में जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल विकसित करने, वैचारिक क्षमता बढ़ाने और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित – सवंशा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

उत्कृष्ट निबंध लेखन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

जिले भर के युवा पदाधिकारियों ने निभाई जिम्मेदारी -उन्होने बताया कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश सवंशा, सोजत विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह सोजत, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश भाटी, सूरज कुमार बाली, अरबाज भाई पाली, संजय वैष्णव मारवाड़ जंक्शन, युवा नेता राजाराम सरगरा, रोहट के विजय पाल रानी एवं अमित खटिक सहित जिलेभर के युवा पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण
Mahrajganj19 Nov

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण

महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा
Raipur19 Nov

CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा

अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई
Dhamtari19 Nov

वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई

धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…

पूरी खबर पढ़ें →
सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट
Dhamtari19 Nov

सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट

कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : धमतरी : जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के लगातार प्रयास बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर,87.60 करोड़ की बड़ी सौगात सांकरा से घटुला–बेलरगांव और जैतपुरी सड़क का होगा कायाकल्प
error: Content is protected !!