Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त

19 Nov 2026, 10:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त - PALI, राजस्थान

फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त
मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
पाली 19 नवंबर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने एवं पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से गुरुवार को ईआरओ कार्यालय पाली में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा नामों में संशोधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं नए मतदाताओं का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन और स्थानांतरण से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निस्तारण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांचने तथा आवश्यकतानुसार आवेदन करने की अपील की।
327 आवेदन प्राप्त, फॉर्म-8 के सर्वाधिक 226 आवेदन -सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार पाली सुनील कुमार ने बताया कि कार्यालय में विभिन्न श्रेणियों के कुल 327 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म संख्या-6 के 90 आवेदन, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म संख्या-7 के 11 आवेदन तथा मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म संख्या-8 के 226 आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों के नियमानुसार निस्तारण को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद -बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रफीक चौहान, राम किशोर साबू, दलजीत सिंह, रमेश परमार, माणकलाल, ओमाराम बंजारा, अशोक गिरी सहित सुरेश व्यास ललित दवे, अनिल नामा एवं विक्रम सिंह परिहार मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण
Mahrajganj19 Nov

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण

महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा
Raipur19 Nov

CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा

अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई
Dhamtari19 Nov

वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई

धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…

पूरी खबर पढ़ें →
सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट
Dhamtari19 Nov

सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट

कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : धमतरी : जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के लगातार प्रयास बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर,87.60 करोड़ की बड़ी सौगात सांकरा से घटुला–बेलरगांव और जैतपुरी सड़क का होगा कायाकल्प
error: Content is protected !!