Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Raipur

CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा

19 Nov 2026, 09:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
CG: डॉक्टर सहित चार लोग गिरफ्तार, नवजात का शव नाली में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा - रायपुर, छत्तीसगढ़

अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में आयुष्मान अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर बुधपाल सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 18 दिन पहले आयुष्मान अस्पताल के पास नाली में नवजात शिशु का शव मिला था। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एक नाबालिग युवती का गर्भपात कराए जाने की बात भी सामने आई।

पुलिस की जांच में आयुष्मान अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर बुधपाल सिंह सहित चार लोगों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस मामले में नाबालिग युवती से जुड़ा पहलू भी सामने आया है। हालांकि, गर्भपात किन परिस्थितियों में कराया गया और नवजात के शव को नाली में किसने फेंका, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से सामने आना बाकी है।

रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने मामले में कार्रवाई की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण
Mahrajganj19 Nov

जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गुरुवार को किया औचक निरीक्षण

महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई
Dhamtari19 Nov

वन अंचल क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता; धान खरीदी का टोकन अटकाDCS और एग्री स्टेक अप्रूवल नहीं, प्रभावित किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई

धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…

पूरी खबर पढ़ें →
सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट
Dhamtari19 Nov

सामाजिक सहभागिता की मिसाल बनी सिहावा पंचायत, श्री रामाराव बघेल ने दान किया कंप्यूटर सेट

कलेक्टर अविनाश मिश्रा के हाथों ग्राम पंचायत को सौंपा गया कंप्यूटर सेट, पंचायतीराज मंत्रालय की दानवीर योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
CG : धमतरी : जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के लगातार प्रयास बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर,87.60 करोड़ की बड़ी सौगात सांकरा से घटुला–बेलरगांव और जैतपुरी सड़क का होगा कायाकल्प
error: Content is protected !!