29 नवंबर को होगा आजसू पार्टी का बुढ़मू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


29 नवंबर को होगा आजसू पार्टी का बुढ़मू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।।
*रिपोर्टर राशीद अंसारी*
बुढ़मू। प्रखंड के बिरसा स्टेडियम में गुरुवार को आजसू पार्टी की आवश्यक बैठक प्रखंड प्रभारी सह रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के बुढ़मू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रखंड प्रभारी हकीम अंसारी ने कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए सभी पंचायतों के प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति जरूरी है। वहीं मुख्य अतिथि देवशरण भगत ने कहा कि 29 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में बुढ़मू प्रखंड की सभी 14 पंचायतों के प्रत्येक गांव एवं बूथ से ग्राम प्रभारी और बीएलए-2 की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामूहिक प्रयास के साथ सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने की अपील की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को जोनवार जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
मौके पर आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव सह रांची जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष पार्वती देवी, प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड सचिव अशोक महतो, बालेश्वर महतो, नौशाद खान, कमल किशोर ठाकुर, देवसागर महतो, राजेश महतो, अखिलेश महतो, महेंद्र महतो, बबलू महतो, जगदीश महतो, मुकेश महतो, जुनैद अंसारी, कामेश्वर महतो, डॉ. मदन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोरखपुर: ₹491 करोड़ की लागत से बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, सीएम योगी ने…
पूरी खबर पढ़ें →
खलारी। झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी परियोजना में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण…
पूरी खबर पढ़ें →
खलारी। पत्रकार अभिषेक भारती के रांची स्थित डिजिटल मीडिया कार्यालय में सिमडेगा एवं रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी…
पूरी खबर पढ़ें →
18 नवंबर 2026 | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में आज समाजवादी पार्टी के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने 49.90 करोड़…
पूरी खबर पढ़ें →
सेंडस्टोन उद्योग को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधा जुड़ाव, रेलवे कराएगा सर्वे; ड्राई पोर्ट की स्थापना की संभावनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।