Dehradun
योगी की मां का निधन, CM अंतिम-दर्शन के लिए जाएंगे: जब सूचना आई तब भाषण दे रहे थे, कल ऋषिकेश में होगा अंतिम संस्कार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं।
उनका कल यानी शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम योगी आज शाम 4 बजे मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंचेंगे।
योगी की मां के निधन की खबर जिस वक्त आई, तब वे गोरखपुर में भाषण दे रहे थे। भाषण खत्म होने के बाद सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें मां के निधन की जानकारी दी।
मां की तबीयत बिगड़ने पर इसी साल 9 फरवरी को योगी देहरादून गए थे। उन्होंने मां से अस्पताल में मुलाकात की थी। मां ने उनके सिर पर हाथ फेरा था।
योगी समेत उनके 4 बेटे और 3 बेटियां हैं। इनमें मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं। योगी के पिता आनंद सिंह का साल 2020 में 89 साल की उम्र में निधन हुआ था। वह फॉरेस्ट रेंजर थे। कोरोना के चलते योगी उसमें शामिल नहीं हो पाए थे।
सीएम योगी की मां सावित्री देवी का कल ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें सीएम योगी भी शामिल होंगे। वे थोड़ी देर में गोरखपुर से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन करने जाएंगे। वे गोरखपुर से सीधे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचेंगे। SSP सर्वेश पवार ने बताया कि सीएम शाम 4 बजे तक पैतृक गांव पहुंच सकते हैं।
लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक चल रही थी। इसी दौरान सीएम योगी की मां के निधन की सूचना मिली। खबर मिलते ही कार्यक्रम को बीच में रोक दिया गया। सीएम की मां की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
योगी जी की माताजी के निधन पर मायावती, बृजभूषण और राजनाथ इत्यादि समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक प्रकट कर संवेदना व्यक्त की है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट) खन्ना, 21 नवंबर: पायल के पास गांव जैपुरा में बीते दिनी हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
: पत्नीला 5 कोटी, मुलाला 1 कोटी! घटस्फोट देताना सुप्रीम कोर्टाचा मोठा आदेश नवी दिल्लीहून मोठी बातमी समोर…
पूरी खबर पढ़ें →
*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…
पूरी खबर पढ़ें →
धामनोद बड़वाह रोड पर सनातन होटल के पास कार ट्रेले मे घुशी कार मे माँ बेटे शादी की…
पूरी खबर पढ़ें →
धामनोद बड़वाह रोड पर सनातन होटल के पास कार ट्रेले मे घुशी कार मे माँ बेटे शादी की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।