मैहर को मिली एक बड़ी सौगात, अब मैहर मैहर में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*मैहर को मिली एक बड़ी सौगात, अब मैहर मैहर में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच*
*रविवार 22 नवंबर दोपहर 12 बजे स्वचालित वाहन फिटनेस सेंटर का होगा भव्य शुभारंभ, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी होंगे मुख्य अतिथि*
*मैहर। मैहर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा प्रमाणित एवं मान्यता प्राप्त स्वचालित वाहन फिटनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन रविवार को दोपहर 12:00 बजे मैहर विधायक माननीय श्री श्रीकांत चतुर्वेदी जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।*
इस फिटनेस सेंटर के प्रारंभ होने से मैहर सहित आसपास के क्षेत्र के वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों एवं व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए लोगों को सतना जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खर्च होता था। लेकिन अब मैहर में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से वाहन मालिकों को फिटनेस के लिए सतना जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर वाहन फिटनेस संबंधी कार्य सुगमता से हो सकेंगे। साथ ही व्यापारियों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
*इस स्वचालित वाहन फिटनेस सेंटर का संचालन ए.के. कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा।*
मैहर में परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। निश्चित रूप से इस सुविधा से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV NewsNH-75 पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गोरखनाथ की मौत; परिवार में मचा कोहराम श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मकरोनिया सागर का उपनगर क्षेत्र मकरोनिया देखा जाए तो…
पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में राजा वड़िंग की इंसाफ मार्च यात्रा के दौरान हंगामा, निहंगों के बाने में पहुंचे लोगों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २१ नोव्हेंबर २०२६ चंद्रपूरमध्ये बेजुबान अजगराची हत्या! व्हायरल व्हिडिओनंतर २ आरोपी अटकेत सोशल मीडियावर व्हायरल झालेल्या…
पूरी खबर पढ़ें →
बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत रुदावल थाना पुलिस पहुंची मौके पर शब को कब्जे में ले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsखंडेला में निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण को लेकर उठा शिष्टाचार का मुद्दा, अफसरशाही की कार्यशैली पर सवाल
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।