Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

ब्रेकिंग न्यूज़ NH-75 पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गोरखनाथ की मौत; परिवार में मचा कोहराम

21 Nov 2026, 09:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

संवाददाता अखिलेश कुमार विश्वकर्मा श्री बंशीधर नगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (NH-75) पर मंगरदह ओवरब्रिज से थोड़ा आगे बाईं ओर शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार गोरखनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।IMG 20261121 WA0037

मृतक की पहचान श्री बंशीधर नगर प्रखंड की पिपरडीह पंचायत अंतर्गत सरहस्तल गांव निवासी देवकुमार राम के पुत्र गोरखनाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ अपने ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंगरदह ओवरब्रिज से थोड़ा आगे कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि गोरखनाथ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।IMG 20261121 21414266

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, श्री बंशीधर नगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर में रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।IMG 20261121 21362673

IMG 20261121 WA0042

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस थाने ले आई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चंद्रपूरमध्ये बेजुबान अजगराची हत्या! व्हायरल व्हिडिओनंतर २ आरोपी अटकेत
Chandrapur21 Nov

चंद्रपूरमध्ये बेजुबान अजगराची हत्या! व्हायरल व्हिडिओनंतर २ आरोपी अटकेत

दिनांक : २१ नोव्हेंबर २०२६ चंद्रपूरमध्ये बेजुबान अजगराची हत्या! व्हायरल व्हिडिओनंतर २ आरोपी अटकेत सोशल मीडियावर व्हायरल झालेल्या…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sikar21 Nov

खंडेला में निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण को लेकर उठा शिष्टाचार का मुद्दा, अफसरशाही की कार्यशैली पर सवाल

error: Content is protected !!