Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

नजीबाबाद / मुरादाबाद : जननायक एक्सप्रेस में महिला से मारपीट का वीडियो वायरलः सिपाही ने जमीन पर गिराकर पीटा, जीआरपी बोली- महिला ने पहले किया था हमला

22 Nov 2026, 01:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नजीबाबाद / मुरादाबाद : जननायक एक्सप्रेस में महिला से मारपीट का वीडियो वायरलः सिपाही ने जमीन पर गिराकर पीटा, जीआरपी बोली- महिला ने पहले किया था हमला - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में 18 नवंबर को जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी महिला को जमीन पर गिराकर मारता दिख रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचीं दो महिलाओं से भी वह धक्का-मुक्की करता नजर आ रहा है। महिला के माथे से खून निकलता दिख रहा है।

मुरादाबाद जीआरपी ने इस मामले में बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन पर एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप है। महिलाओं से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने इसे दो पक्षों के बीच का विवाद बताया। उनके मुताबिक, घटना के दौरान महिला ने पहले सिपाही की वर्दी फाड़ी और उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद सिपाही ने बचाव में महिला को धक्का दिया।
एसपी ने बताया कि महिला की चूड़ी लगने से उसके माथे पर चोट आई और खून निकलने लगा। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ था। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना को पीड़ादायक बताया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीआरपी पुलिसकर्मियों की तहरीर पर महिला और उसकी तीन बेटियों समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई, लेकिन महिला पक्ष की ओर से पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और महिला को घायल करने के आरोपों की शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले में हस्तक्षेप कर रेलवे स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, व्यापारी जीतू पटेल के परिसर में
40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति
Dhamtari22 Nov

40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद आंदोलन स्थगित; वेतन-पदोन्नति पर बनेगी समिति

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे 229 पटवारियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव
Ambedkar Nagar22 Nov

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

संवाददाता अंगद यादव अंबेडकर नगर अंबेडकरनगर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जरूरतमंदों…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली
Ambala22 Nov

जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली

एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट अंबाला कैंट में अपनी कार्यकारिणी गठित की जिला अंबाला की जिम्मेदारी अनु कुमार को…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली
Ambala22 Nov

जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली

एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट अंबाला कैंट में अपनी कार्यकारिणी गठित की जिला अंबाला की जिम्मेदारी अनु कुमार को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!