Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

22 Nov 2026, 04:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले मे एक और आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ कुकडिया निवासी मोहल्ला हरिनगर, धारूहेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यह था पूरा मामला

जांचकर्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गत 21/22 अक्टूबर की रात सीआईए धारूहेड़ा पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा के मोहल्ला हरिनगर स्थित गली नंबर-4 में एक किराए की बिल्डिंग के सामने एक युवक अवैध रूप से गांजा बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने तुरंत एक रेडिंग पार्टी का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी और मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमित शर्मा निवासी गांव रानीताल, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), हाल किराएदार मोहल्ला हरिनगर, धारूहेड़ा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान हुई थी भारी बरामदगी
नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के किराए के कमरे नुमा स्टोर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां शराब की खाली पेटियों के नीचे छिपाकर रखा गया 2 किलो 44 ग्राम गांजा (दो बंडल), एक डिजिटल तराजू, पैकिंग के लिए पॉलीथिन और एक स्टेपलर बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अमित शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में खुला था नाम, अब 1 दिन के रिमांड पर

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अमित शर्मा ने खुलासा किया था कि उसे यह अवैध नशीला पदार्थ गांजा प्रिंस उर्फ कुकडिया ने उपलब्ध करवाया था। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए थाना धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी प्रिंस उर्फ कुकडिया को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंस उर्फ कुकडिया को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रेवाड़ी पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ यह विशेष अभियान क्षेत्र में आगे भी लगातार सख्ती से जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा
Jhalawar22 Nov

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी; गां
कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया
Dhanbad22 Nov

कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया

बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल, हर महीने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को किया जाएगा
यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट
Mahrajganj22 Nov

यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट

महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!