Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनेगा कटाएघाट मेला, 24 नवंबर से आठ दिवसीय आयोजन बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, कृष्ण रासलीला, लेजर शो, गंगा आरती और दंगल रहेंगे प

23 Nov 2026, 10:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनेगा कटाएघाट मेला, 24 नवंबर से आठ दिवसीय आयोजन बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, कृष्ण रासलीला, लेजर शो, गंगा आरती और दंगल रहेंगे प - कटनी, मध्य प्रदेश

भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनेगा कटाएघाट मेला, 24 नवंबर से आठ दिवसीय आयोजन

बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, कृष्ण रासलीला, लेजर शो, गंगा आरती और दंगल रहेंगे प्रमुख आकर्षण

कटनी। शहर की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं से जुड़ा ऐतिहासिक कटाएघाट मेला एक बार फिर उत्सव के रंगों में सजने जा रहा है। श्री बजरंग कटाएघाट मेला 2026 का आयोजन 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जाएगा। आठ दिवसीय इस मेले में धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विज्ञान प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजन के विविध आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मेले का शुभारंभ 24 नवंबर को दोपहर 3 बजे श्री बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेला स्थल पहुंचेगी। यहां बजरंग बली की प्रतिमा स्थापना के साथ विधिवत मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर

मेले में 25 से 30 नवंबर तक विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, निबंध सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहेंगी। विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थी अपने मॉडल और वैज्ञानिक नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे।

कृष्ण रासलीला, सुंदरकांड और लेजर शो होंगे आकर्षण

मेले के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला आयोजित होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को शाम 6 बजे कृष्ण रासलीला, 28 नवंबर को शाम 6 बजे सुंदरकांड पाठ, 29 नवंबर को शाम 6:30 बजे आकर्षक लेजर शो तथा 30 नवंबर को शाम 5:30 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

दंगल प्रतियोगिता के साथ होगा समापन

आठ दिवसीय मेले का समापन 1 दिसंबर को पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता के साथ होगा। दोपहर 12 बजे दंगल आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहलवान अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा।

कटाएघाट मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है। इस बार धार्मिक आस्था, आधुनिक तकनीक, विद्यार्थियों की प्रतिभा और पारंपरिक खेलों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मेले को लेकर कटनी शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बनने की उम्मीद है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 – जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार
Sagar23 Nov

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों…

पूरी खबर पढ़ें →
वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त
Sagar23 Nov

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में कौओं की सामूहिक मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका; जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने
error: Content is protected !!