भीलवाड़ा: दिवंगत आरिफ कायमखानी के परिजनों से मिले कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेता, जताया शोक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लांबिया (बनेड़ा) पहुंचकर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
भीलवाड़ा। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव आरिफ कायमखानी का दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में निधन हो जाने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
इसी क्रम में आज अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव रिजवान खान, प्रदेश समन्वयक महबूब अली अंसारी, जिला महासचिव नईम मीर खान एवं डॉ. रशीद खान दिवंगत आरिफ कायमखानी के निवास स्थान लांबिया (बनेड़ा), भीलवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान नेताओं ने दिवंगत आरिफ कायमखानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
नेताओं ने कहा कि आरिफ कायमखानी एक समर्पित, मिलनसार और संगठन के प्रति निष्ठावान साथी थे। उनका असमय निधन संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
अंत में सभी नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
रिपोर्टर: उस्मान मोहम्मद, जहाजपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#एक_साथ_दो_दो_झटके : भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव को महज दो दिनों में दोहरे झटको का सामना करना…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 गुजरात की राजनीति में बड़ा बयान! गेनीबेन ठाकोर ने 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP को हराने…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को समाजवादी आंदोलन के पुरोधा एवं देश के…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: वैश्य एकता मंच जनपद मऊ उत्तर प्रदेश के मऊ 29 तारीख रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर…
पूरी खबर पढ़ें →
करंजा शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों को उत्साह के साथ नियुक्ति पत्रों का वितरण…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ उत्तर प्रदेश : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मनोज यादव को मऊ जिला अध्यक्ष के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।