Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

24 Nov 2026, 06:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में स्योहारा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और डंपर में तोड़फोड़ कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के दौरान लोग नगर में दिन के समय भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहे।

 

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुरी निवासी आमना (35) पत्नी नाजिम ठाकुरद्वारा आई थीं। वह मुस्लिम इंटर कॉलेज के निकट एक चिकित्सक से दवाई लेने के बाद सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर के सभी पहिए महिला के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने स्योहारा मार्ग पर आवागमन रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने डंपर में तोड़फोड़ करते हुए कहा कि नगर के भीतर दिन में भारी वाहनों की आवाजाही हादसों का कारण बन रही है। इसके चलते पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। नागरिकों का आरोप था कि कई बार शिकायत और मांग उठाने के बावजूद प्रशासन ने दिन के समय डंपर और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।

जाम और हंगामे की सूचना पर एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा तथा सीओ आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाते हुए उचित कार्रवाई और डंपर चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

 

Report: Pankaj Kumar ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
भारतीय सेना के एक जवान की गाड़ी रोककर चालान काटने का मामला अब काफी सुर्खियों में है। परिवहन विभाग की महिला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और सेना के जवान के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडि
हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी, महराजगंज में 30 मिनट तक चला राहत-बचाव का अभ्यास
Mahrajganj23 Nov

हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी, महराजगंज में 30 मिनट तक चला राहत-बचाव का अभ्यास

सायरन बजते ही बुझ गईं कलेक्ट्रेट की लाइटें, हवाई हमले के अलर्ट पर 10 लोगों का रेस्क्यू हवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन की मिसाल
Sonbhadra23 Nov

32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन की मिसाल

23 टीमों ने किया प्रतिभाग, स्काउट वर्ग की 12 और गाइड वर्ग की 11 टीमों ने लिया हिस्सा;…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!