Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

अब कार , बाइक की इंश्योरेंस पाॅलीसी में थर्ड पार्टी कवर लेना अनिवार्य होगा

24 Nov 2026, 01:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बीमा नियामक प्राधिकरण आईआरडीएआई, ने मोटर इंश्योरेंस पाॅलिसी में चार बड़े परिवर्तन किए हैं। यह नये नियम आगामी 15 दिसंबर 2026 से लागू किए जायेंगे।

अब कार ,बाइक इंश्योरेंस पाॅलिसी लेते समय पर थर्ड पार्टी और ओनर एक्सीडेंट कवर भी लेना अनिवार्य होगा, इसके अंतर्गत अब अलग अलग पाॅलिसियों के बदले में केवल एक ही पाॅलिसी लेनी होगी,जिसे कि चार भागों में बांटा जायेगा। इनमें से दो अनिवार्य कवर के अतिरिक्त बाकी दो विकल्प आप अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव सकतें हैं।

यहां पर नई पाॅलिसी में परिवार की सुरक्षा को लेकर एक विशेष शर्त भी जोड़ी गई है। इकोनॉमिक टाइम्स वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 15 दिसंबर 2026 से जारी किए जाने वाले सभी निजी कार और टू व्हीलर पाॅलिसीयों में पुरानी थर्ड पार्टी ओनली" और काॅम्प्रिहेंसिव पाॅलिसियों के स्थान पर एक सिंगल पाॅलिसी ही आयेगी, इसमें चार अलग अलग भाग भी होंगे,और हर भाग का प्रीमियम भी अलग अलग होगा।

इन नये नियमों के अंतर्गत वाहन मालिकों के लिए सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और ओनर का पर्सनल कवर ही लेना जरूरी होगा, इसके अतिरिक्त अन्य तीन हिस्से पैसेंजर लायबिलीटी कवर, यात्रियों के लिए पर्सनल एक्सीडेंट कवर, तथा ओन डैमेज कव पूरी तरह से वैकल्पिक रहेंगे। इस नई पाॅलिसी में एक बहुत ही जरूरी शर्त भी रखी गई है, जिसे कि प्रत्येक वाहन मालिकों के लिए समझना जरूरी भी है, पैसेंजर लायबिलिटी कवर, के अंतर्गत आपके नजदीकी परिवार के सदस्यों जैसे कि आपके माता पिता, पति पत्नी बच्चों, को यह सुरक्षा नहीं मिलेगी।

परिवार की सुरक्षा के लिए अलग से यात्रियों वाला वैकल्पिक पर्सनल एक्सीडेंट कवर" लेना होगा, जो कि मृत्यु या स्थाई विकलांगता की स्थिति में एक तय राशि प्रदान करता है। वाहन के मालिक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर तब भी लागू होगा ,जबकि वह स्वयं वाहन नहीं चला रहा है।

यदि वाहन मालिक अपने ही वाहन में सफर कर रहा होगा, या वाहन में चढ़ते उतरते समय पर किसी प्रकार के हादसे का शिकार हो जाता है,तो भी उसे क्लेम मिलेगा, और इसमे मृत्यु या स्थाई पूर्ण विकलांगता पर सौ प्रतिशत और एक अंग नुकसान होने पर पचास प्रतिशत भुगतान का प्रावधान किया गया है, और इसमें शर्त यह भी है कि व्यक्ति वाहन का रजिस्टर्ड मालिक और पाॅलीसी धारक दोनों ही होना चाहिए, और साथ ही उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। पाॅलिसी लेते समय अपने साथ सफर करने वालों के लिए जरूरी कवर चुना या नहीं, यह जरूर देख लें, यह भी ध्यान रखें कि पैसेंजर लायबीलिटी में माता पिता, पत्नी और बच्चों का कवर इसमें शामिल नहीं है, पाॅलिसी के हर सेक्शन की अलग अलग कीमत की तुलना करना भी जरूरी है, पाॅलिसी की प्रत्येक शर्तों और जीरो डेप्रिसिएशन जैसे होने वाले फायदों के बारे में ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

अब हाईवे पर टोल प्लाजा से गुजरते समय ही वाहन के इंश्योरेंस की जांच हो जायेगी

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अब सरकार एक ऐसे नये तरीके को लाने की कोशिश कर ही जिसमें…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

एनएससी परिवहन विभाग ने आपली बस दलित मित्र टिकिट श्रेणी का नाम बदलकर अब ” समाज भूषण” टिकिट कर दिया है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग के दिशानिर्देश अनुसार आपली बस सेवा में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

नागपुर रेल मंडल नें प्लेटफार्म नंबर 08 पर लगाया निशुल्क वीआर कियोस्क शुरू किया है

मध्य रेलवे के नागपुर रेलवे-स्टेशन पर रेल यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते समय बोर नहीं लगेगा। मध्य…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur24 Nov

पाइप लाइन लीकेज दुरूस्त और रखरखाव के कारण दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार कन्हान जल शुद्धिकरण केंद्र के मेन फीडर की पाइपलाइन में लीकेज को दुरूस्त करने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!