कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मेला देखकर लौट रहे बच्चों की ई-रिक्शा को ब्रेजा कार ने मारी जोरदार टक्कर, 10 वर्षीय सेजल गंभीर रूप से घायल
कोल्हुई/ महराजगंज।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेला देखकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे लोगों की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब सामने से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि 10 वर्षीय मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार लोग मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। वे अभी एकसड़वा से पहले ही पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में बैठे लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
10 वर्षीय सेजल की हालत गंभीर
इस दुर्घटना में 10 वर्षीय मासूम सेजल शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिद्धार्थनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
मेला देखकर घर लौट रहे बच्चों के साथ हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsદેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…
पूरी खबर पढ़ें →
निकाय कर्मियों को राज्य कर्मचारी किया जाए घोषित। ------------------------------------------------------------------------ कासगंज।स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितरी स्थित रामगंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितरी स्थित रामगंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।