रामगंगा घाट पर बड़ा हादसा: छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन ने लगाई छलांग, गहरे पानी में डूबी बबीता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितरी स्थित रामगंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।
छोटी बहन को डूबता देख उसे बचाने के लिए बड़ी बहन ने गहरे पानी में छलांग लगा दी। छोटी बहन को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन बड़ी बहन बबीता गहरे पानी में डूब गई।
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चंगासी निवासी गंगाधर की दो सगी बेटियां संध्या (करीब 12 वर्ष) और बबीता (करीब 16 वर्ष) रामगंगा घाट पर स्नान करने पहुंची थीं। स्नान के बाद दोनों बहनें करीब 500 मीटर दूर जल भरने के लिए जाने लगीं।
इसी दौरान संध्या का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। छोटी बहन को मुसीबत में देखकर बड़ी बहन बबीता ने उसे बचाने के लिए तत्काल नदी में छलांग लगा दी।
काफी प्रयासों के बाद संध्या को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बबीता गहरे पानी में लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बबीता की तलाश शुरू कराई। पूरे दिन तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद 25 नवंबर 2026 को राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), उत्तर प्रदेश की टीम भी रामगंगा घाट पर पहुंच गई। SDRF की टीम पुलिस के साथ मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
छोटी बहन की जान बचाने के लिए बड़ी बहन द्वारा किया गया प्रयास पूरे क्षेत्र में चर्चा और भावुकता का विषय बना हुआ है। वहीं, परिवार और ग्रामीण बबीता की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
फिलहाल रामगंगा घाट पर पुलिस और SDRF की टीम संयुक्त रूप से तलाश अभियान में जुटी हुई है। रिपोर्ट: सत्येंद्र सिंह यादव
जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सोनौली - लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 15 व*र्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में…
पूरी खबर पढ़ें →
मेला देखकर लौट रहे बच्चों की ई-रिक्शा को ब्रेजा कार ने मारी जोरदार टक्कर, 10 वर्षीय सेजल गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
जैन धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर फिर भड़का विवाद, परिसर के बाद कोतवाली थाने में भी…
पूरी खबर पढ़ें →
सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं। बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।