Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

जैन धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर फिर भड़का विवाद, परिसर के बाद कोतवाली थाने में भी भिड़े दोनों पक्ष धर्मशाला में मालिकाना हक को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदली,

25 Nov 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जैन धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर फिर भड़का विवाद, परिसर के बाद कोतवाली थाने में भी भिड़े दोनों पक्ष धर्मशाला में मालिकाना हक को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदली, - कटनी, मध्य प्रदेश

जैन धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर फिर भड़का विवाद, परिसर के बाद कोतवाली थाने में भी भिड़े दोनों पक्ष

धर्मशाला में मालिकाना हक को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदली, पुलिस की मौजूदगी में थाने के भीतर हुई मारपीट से मची अफरा-तफरी

कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित जैन समाज की धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया। बुधवार दोपहर संपत्ति के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। धर्मशाला परिसर में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। विवाद यहीं नहीं थमा, बल्कि जब दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे तो वहां भी उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस की मौजूदगी में थाने के भीतर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धर्मशाला परिसर से थाने तक पहुंचा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार दोपहर जैन धर्मशाला परिसर में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी।

घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे, लेकिन यहां भी विवाद शांत होने के बजाय फिर भड़क उठा। थाने के भीतर ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और हालात पर काबू पाया। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

क्या है संपत्ति विवाद की असली जड़?

गौरतलब है कि शहर में चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र की भूमि को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है, जिसका अब तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इसी बीच कोतवाली थाने के ठीक सामने संचालित जैन स्कूल और धर्मशाला की बेशकीमती संपत्ति को लेकर भी विवाद गहरा गया है। इस संपत्ति पर दोनों पक्ष अपना-अपना अधिकार जता रहे हैं।

दिगंबर जैन पंचायत का दावा—समाज की संपत्ति है भवन

दिगंबर जैन पंचायत से जुड़े पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों का कहना है कि धर्मशाला और स्कूल की संपूर्ण संपत्ति जैन समाज की है। यहां दशकों से जैन स्कूल संचालित हो रहा है तथा धर्मशाला में समाज के धार्मिक, सामाजिक और अन्य आयोजन होते रहे हैं।

सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन, राकेश जैन कक्का एवं सिद्धूभूप जैन सहित अन्य लोगों ने पुलिस को दिए गए कथन में बताया कि वर्तमान में धर्मशाला में समाज का ताला लगा हुआ है। उनका पक्ष है कि संपत्ति पर समाज का अधिकार है।

दूसरा पक्ष बोला—1913 में पूर्वजों ने खरीदी थी जमीन

वहीं दूसरी ओर अनुराग जैन इस भवन को अपने परिवार की पैतृक संपत्ति बता रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पूर्वजों ने वर्ष 1913 में इस जमीन को खरीदा था। उस समय यहां भवनों का निर्माण कराया गया था, जिन्हें केवल समाज के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया था। उनका कहना है कि संपत्ति का मालिकाना हक जैन समाज के पास नहीं, बल्कि उनके परिवार के पास है।

जांच और कार्रवाई पर टिकी निगाहें

फिलहाल संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। धर्मशाला परिसर से लेकर पुलिस थाने तक मारपीट की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब पुलिस जांच और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखना भी पुलिस प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
मोबाइल: 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Sagar25 Nov

धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत, भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव
Sagar25 Nov

दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत, भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*4 2 मंडलियों ने बुंदेली परंपरा को दिया जीवंत स्वरूप;…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Nov

ખડકી-વેજલપુર રોડ પર નીલગાય સાથે બુલેટ અથડાતાં બે યુવકોનાં મોત

દેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…

पूरी खबर पढ़ें →
दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा विधिवत संचालन
Kaimur (Bhabua)25 Nov

दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा विधिवत संचालन

दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा पहनाकर किया स्वागत*
Jaipur25 Nov

ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा पहनाकर किया स्वागत*

*ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा…

पूरी खबर पढ़ें →
एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर चला अभियान, 10 वेट मशीन और 4 साइन बोर्ड जब्त
Kaimur (Bhabua)25 Nov

एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर चला अभियान, 10 वेट मशीन और 4 साइन बोर्ड जब्त

भभुआ-मोहनिया की सड़कें अतिक्रमणमुक्त, दो दिनों में ₹36,300 जुर्माना वसूला **एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!