Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर चला अभियान, 10 वेट मशीन और 4 साइन बोर्ड जब्त

25 Nov 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर चला अभियान, 10 वेट मशीन और 4 साइन बोर्ड जब्त - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

भभुआ-मोहनिया की सड़कें अतिक्रमणमुक्त, दो दिनों में ₹36,300 जुर्माना वसूला

**एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर चला अभियान, 10 वेट मशीन और 4 साइन बोर्ड जब्त**

**भभुआ (कैमूर)।** जिले में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए भभुआ एवं मोहनिया नगर निकायों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों तक चली कार्रवाई में दोनों शहरों से कुल 36,300 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

नगर परिषद भभुआ द्वारा 25 नवंबर को एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले 24 लोगों से 15,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही छह वेट मशीन और चार साइन बोर्ड जब्त किए गए। नगर परिषद के अनुसार दो दिनों में कुल 27,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

वहीं, नगर पंचायत मोहनिया द्वारा भभुआ रोड, सासाराम रोड और दुर्गावती रोड सहित विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 7,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। दो दिनों की कार्रवाई में कुल वसूली 8,800 रुपये रही। इसके अलावा मुंडेश्वरी गेट के पूर्वी द्वार को अतिक्रमणमुक्त कराया गया, जिससे बाइक, ई-रिक्शा एवं अन्य छोटे वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिला पदाधिकारी ने दुकानदारों एवं ठेला चालकों से निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करने तथा आम लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, बच्चों और युवाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Nov

ખડકી-વેજલપુર રોડ પર નીલગાય સાથે બુલેટ અથડાતાં બે યુવકોનાં મોત

દેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…

पूरी खबर पढ़ें →
दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा विधिवत संचालन
Kaimur (Bhabua)25 Nov

दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा विधिवत संचालन

दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा पहनाकर किया स्वागत*
Jaipur25 Nov

ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा पहनाकर किया स्वागत*

*ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा…

पूरी खबर पढ़ें →
स्थानीय निकाय कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की उठी माँग।
Kasganj25 Nov

स्थानीय निकाय कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की उठी माँग।

निकाय कर्मियों को राज्य कर्मचारी किया जाए घोषित। ------------------------------------------------------------------------ कासगंज।स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!