Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,

25 Nov 2026, 06:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ, - कटनी, मध्य प्रदेश

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ, मुख एवं दांतों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कटनी। नशा मुक्त भारत अभियान एवं उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें जिला नोडल अधिकारी डॉ. चांदनी रिमझा, राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग का मार्गदर्शन एवं निर्देशन रहा।

कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. चांदनी रिमझा ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के मुख एवं दांतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया, ताकि विद्यार्थी समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो सकें।

आयोजकों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू जनित बीमारियों एवं उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ और तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में डॉ. चांदनी रिमझा, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Sagar25 Nov

धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत, भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव
Sagar25 Nov

दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत, भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*4 2 मंडलियों ने बुंदेली परंपरा को दिया जीवंत स्वरूप;…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Nov

ખડકી-વેજલપુર રોડ પર નીલગાય સાથે બુલેટ અથડાતાં બે યુવકોનાં મોત

દેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…

पूरी खबर पढ़ें →
दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा विधिवत संचालन
Kaimur (Bhabua)25 Nov

दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा विधिवत संचालन

दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा पहनाकर किया स्वागत*
Jaipur25 Nov

ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा पहनाकर किया स्वागत*

*ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा…

पूरी खबर पढ़ें →
एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर चला अभियान, 10 वेट मशीन और 4 साइन बोर्ड जब्त
Kaimur (Bhabua)25 Nov

एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर चला अभियान, 10 वेट मशीन और 4 साइन बोर्ड जब्त

भभुआ-मोहनिया की सड़कें अतिक्रमणमुक्त, दो दिनों में ₹36,300 जुर्माना वसूला **एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!