मोहनिया में मैजिक पिकअप से 111 पेटी विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मोहनिया में मैजिक पिकअप से 111 पेटी विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार**
घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब, बाजार कीमत 12 लाख रुपये से अधिक**
मोहनिया (कैमूर)। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैजिक पिकअप वाहन से 111 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कुल मात्रा 999 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पदाधिकारी कैमूर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्य निषेध विभाग की टीम ने मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर वाहनों की जांच के दौरान एक मैजिक पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर रखी गई 111 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रमोद कुमार मौर्य, पिता श्याम लाल, निवासी लाजपत नगर, जिला दक्षिणी दिल्ली के रूप में हुई है। विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध शराब से संबंधित किसी प्रकार की सूचना प्रशासन या मद्य निषेध विभाग को देने की अपील की है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsદેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…
पूरी खबर पढ़ें →
दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा…
पूरी खबर पढ़ें →
*ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा…
पूरी खबर पढ़ें →
भभुआ-मोहनिया की सड़कें अतिक्रमणमुक्त, दो दिनों में ₹36,300 जुर्माना वसूला **एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर…
पूरी खबर पढ़ें →
निकाय कर्मियों को राज्य कर्मचारी किया जाए घोषित। ------------------------------------------------------------------------ कासगंज।स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।