Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

25 Nov 2026, 07:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
लखनऊ/उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सीमा का विस्तार कर पूरे लखनऊ जनपद को इसके दायरे में लाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, बाराबंकी में नए विकास प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के अन्य विकास प्राधिकरणों की सीमाओं का भी आवश्यकतानुसार विस्तार करने के लिए ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर के विकास की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर उन्मुख विकास की कार्यवाही को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में शामिल करते हुए तेजी से आगे बढ़ाया जाए। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस कॉरिडोर का एकीकृत नियोजन करते हुए आर्थिक विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने गाजियाबाद में 35 से 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन आपसी समन्वय से रेवेन्यू शेयर मॉडल पर निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन करें और विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें।

उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र की जीआईएस आधारित क्षेत्रीय योजना-2051 के प्रारूप को आगामी 30 नवंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा में इस क्षेत्रीय योजना के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाए और आमजन से प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि राज्य राजधानी क्षेत्र की विकास योजना तैयार करते समय प्रत्येक जनपद की विशिष्ट क्षमताओं और आर्थिक संभावनाओं को प्राथमिकता दी जाए। लखनऊ में अर्बन रेजिलिएंस, रायबरेली में विनिर्माण एवं डिफेंस इंजीनियरिंग, उन्नाव में औद्योगिक विस्तार, बाराबंकी में कृषि-उद्योग एवं ईको-टूरिज्म, हरदोई में संडीला औद्योगिक कॉरिडोर और सीतापुर में नैमिषारण्य के अनुरूप पर्यटन विकास को केंद्र में रखकर क्षेत्रीय नियोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, शहरी नियोजन के कार्यों को अधिक

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Budaun25 Nov

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं। बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
स्थानीय निकाय कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की उठी माँग।
Kasganj25 Nov

स्थानीय निकाय कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की उठी माँग।

निकाय कर्मियों को राज्य कर्मचारी किया जाए घोषित। ------------------------------------------------------------------------ कासगंज।स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
चुनार देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की छटा
Mirzapur25 Nov

चुनार देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की छटा

देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की…

पूरी खबर पढ़ें →
रामगंगा घाट पर बड़ा हादसा: छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन ने लगाई छलांग, गहरे पानी में डूबी बबीता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Budaun25 Nov

रामगंगा घाट पर बड़ा हादसा: छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन ने लगाई छलांग, गहरे पानी में डूबी बबीता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितरी स्थित रामगंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!