भोपालाव जी में आठ दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान जारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भोपालाव जी। श्री श्री 1008 श्री बख़्त सिंह जोधपुर दरबार पशुपति महादेव नाथ एवं श्री श्री 108 श्री बघेरा कँवर साहेब के पावन सानिध्य में आठ दिवसीय महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है।
जोधपुर दरबार एवं पशुपति महादेव मंदिर में नौ पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया है।
फूलों से सुसज्जित शिवालय, पुष्प अर्पण एवं पूजा की सुंदर व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूरा मंदिर परिसर शिवभक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।
इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य पंडित मुकेश कुमार दाधीच, आचार्य श्री राम दाधीच, पंडित रोशन दाधीच, पंडित हनुमान दाधीच, पंडित राकेश शर्मा, पंडित योगेश शर्मा, पंडित लोकेश शर्मा, पंडित किशन शर्मा एवं पंडित सुनील शर्मा सहित विद्वान पंडितों द्वारा पूजा-पाठ एवं मंत्र जाप किया जा रहा है। आठ दिनों तक चलने वाले इस विशेष अनुष्ठान में भगवान पशुपति महादेव की आराधना, महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं वैदिक विधियों के माध्यम से सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की मंगलकामनाएं की जा रही हैं।
श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पुष्प अर्पित कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर में भगवान शिव का फूलों से किया गया विशेष श्रृंगार, दीपों की सजावट एवं मंत्रों की गूंज श्रद्धालुओं को भक्तिमय अनुभूति करा रही है।
इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है। आठ दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की आराधना में भक्तजन श्रद्धाभाव से जुटे हुए हैं।
मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और वैदिक मंत्रों से गूंज रहा है। वंदे भारत न्यूज़, मालपुरा
रिपोर्टर: गौरव शर्मा
संपर्क: 7878669184
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, समानता, न्याय और नागरिक अधिकारों की मजबूत…
पूरी खबर पढ़ें →
*HEADLINE:* डिबाई कोतवाली का चार्ज संभालते ही SHO राकेश कुमार पुंढीर का सख्त संदेश, जुआरियों-सटोरियों और भूमाफियाओं में…
पूरी खबर पढ़ें →
*संविधान रक्षा मार्च में गूंजा मैहर कांग्रेस सेवादल का जोश,प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव का किया गया भव्य स्वागत*…
पूरी खबर पढ़ें →
NSL कोक ओवन ने 5 मिलियन टन कोक उत्पादन का आंकड़ा पार किया नगरनार, 26 नवंबर 2026: NMDC…
पूरी खबर पढ़ें →
--- *शामली: भाजपा जिला कार्यालय पर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया, मतदाता जोड़ो अभियान पर दिया जोर* *शामली।*…
पूरी खबर पढ़ें →
M. N. रेपोटिंग SL कोक ओवन ने 5 मिलियन टन कोक उत्पादन का आंकड़ा पार किया नगरनार, 26…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।