Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhabua

संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय, झाबुआ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

26 Nov 2026, 06:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय, झाबुआ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - झाबुआ, मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान के मूल्यों के अनुरूप समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है :- जिला अध्यक्ष भानु

वन्दे भारत न्यूज झाबुआ जिला ब्यूरो सुरेश परिहार 8839193808

संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय, झाबुआ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है,जिसने देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय, समानता,स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार दिया है। संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की ऐतिहासिक भूमिका के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान के मूल्यों के अनुरूप समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भूरिया ने कहा कि आज संविधान रक्षा की बात करने वाली कांग्रेस के कार्यकाल में ही सर्वाधिक संशोधन हुए; वह केवल जनता को भ्रमित कर रही है,जबकि भाजपा लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, श्यामा ताहेड़ तथा सोमसिंह सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संविधान की महत्ता और इसके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और इसके सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने किया तथा अंत में आभार जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने माना।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संविधान रक्षा मार्च में गूंजा मैहर कांग्रेस सेवादल का जोश,प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव का किया गया भव्य स्वागत*
Maihar26 Nov

संविधान रक्षा मार्च में गूंजा मैहर कांग्रेस सेवादल का जोश,प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव का किया गया भव्य स्वागत*

*संविधान रक्षा मार्च में गूंजा मैहर कांग्रेस सेवादल का जोश,प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव का किया गया भव्य स्वागत*…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री बजरंग कटायेघाट मेले में एकल गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे सुरों के रंग, खो-खो में भी दिखाया दमखम तीन वर्गों में आयोजित हुई गायन प्रतियोगिता,
राघव रीजेंसी में आधी रात को लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टला बड़ा हादसा गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अग्निशमन कर्मियों ने टाला बड़ा खतरा, सभी लोग सुरक्षित कटनी
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया
लखनऊ – 145 करोड़ भारतीयों का गौरव है संविधान – मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया अधिकारों और कर्तव्यों का बोध
Mahrajganj26 Nov

लखनऊ – 145 करोड़ भारतीयों का गौरव है संविधान – मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया अधिकारों और कर्तव्यों का बोध

लखनऊ - 145 करोड़ भारतीयों का गौरव है संविधान - मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया अधिकारों और कर्तव्यों का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!