बयाना किराए के मकान में शव मिलने से सनसनी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#बयाना: किराए के मकान में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी; कमरे से मोबाइल और सुसाइड नोट बरामद,
बयाना कस्बे के भीतरबाड़ी मोहल्ले में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, युवक सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया और न ही उसके जागने की कोई हलचल दिखाई दी। इस पर उसकी मां ने कमरे का गेट खोलकर देखा तो बेटे को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सागर पुत्र नवल किशोर शर्मा, निवासी भीतरबाड़ी बयाना के रूप में हुई है।
पुलिस को मृतक के कमरे से मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आवश्यक पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल पुलिस बरामद सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।
District Collector & Magistrate – Bharatpur Bharatpur Police
#bayana #LocalNews #bharatpur #BreakingNews
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई,…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं, 27 नवंबर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। खानपुर पंचायत समिति में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 31 साल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।