सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जयपुर में जाट ऑफिसर्स सोशल फोरम के दीपावली मिलन समारोह में मोमेंटो एवं माला पहनाकर किया सम्मान
जयपुर(निलेश मुदगल)। राजस्थान जाट समाज संस्था, सेक्टर-4, विद्याधर नगर, जयपुर में जाट ऑफिसर्स सोशल फोरम (JOSF) की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस वी.पी. सिंह ने की। इस अवसर पर JOSF आयोजन समिति के सदस्य राजेंद्र खींचड़, संजय राजपाल एवं ईश्वर सिंह बुरड़क की मौजूदगी में दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर द्वितीय, विद्याधर नगर में कार्यरत वरिष्ठ आरटीओ इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जाट ऑफिसर्स सोशल फोरम की ओर से उन्हें मोमेंटो भेंट किया गया तथा माला पहनाकर सम्मान प्रकट किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने में उनके कार्यों की सराहना की। समारोह में उपस्थित सदस्यों ने दिनेश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई,…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं, 27 नवंबर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। खानपुर पंचायत समिति में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 31 साल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।