मीरजापुर थाना कोतवाली शहर पुलिस की बड़ी पहल, 15 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है थाना कोतवाली शहर पुलिस ने 15 गुम / खोये हुए मोबाइल फोन को सुरक्षित बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया आज दिनांक 28.11.2026 को थाना कोतवाली शहर पर क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार द्वारा सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। खोया मोबाइल सकुशल मिलने पर स्वामियों ने मीरजापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा मय साइबर सेल टीम, थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर। मोबाइल गुम होने पर क्या करें= 1.
सबसे पहले पुलिस में शिकायत करें या UPCOP एप से e-FIR करें। 2.
खोये मोबाइल का सिम बंद कराकर उसी नंबर का नया सिम निकलवाएं। 3.
गूगल पर CEIR पोर्टल (संचार साथी) पर जाकर मोबाइल का विवरण, बिल और गुम होने का स्थान भरें। 4.
CEIR पोर्टल IMEI को ब्लॉक कर देता है।