Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Narsimhapur

गौ माता को राष्ट्र माता एवं राज्य माता का दर्जा दिलाने भोपाल में 4 दिसंबर को होगी महा रैली, साईं खेड़ा में हुई बैठक

29 Nov 2026, 08:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गौ माता को राष्ट्र माता एवं राज्य माता का दर्जा दिलाने भोपाल में 4 दिसंबर को होगी महा रैली, साईं खेड़ा में हुई बैठक - नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश

गौ माता को राष्ट्र माता एवं राज्य माता का दर्जा दिलाने भोपाल में 4 दिसंबर को होगी महा रैली, साईं खेड़ा में हुई बैठक

संत-महात्माओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने लिया सहभागिता का संकल्प

साईं खेड़ा। गौ माता को राष्ट्र माता एवं राज्य माता का दर्जा दिलाने तथा गौ संरक्षण और सम्मान के उद्देश्य से 4 दिसंबर 2026 को भोपाल में आयोजित होने वाली भव्य महा रैली एवं गो सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर आज 29 नवंबर, रविवार को साईं खेड़ा में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन सेंट्रल पब्लिक एकेडमी स्कूल में किया गया, जिसमें पूज्य संत-महात्माओं, धर्मप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक में भोपाल में आयोजित होने वाले गो सम्मान दिवस एवं एक दिवसीय गो कृपा कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अभियान को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उल्लेखनीय है कि 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से भोपाल के अटल पथ, माता मंदिर, टीटी नगर में भव्य गो सम्मान दिवस एवं महा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-प्रदेश के अनेक पूज्य संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा। बैठक में उपस्थितजनों ने गौ माता के संरक्षण, सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया तथा अधिक से अधिक गौ भक्तों से भोपाल पहुंचने की अपील की।

।। जय नंदी बाबा ।। जय गोमाता ।। सेवा, सुरक्षा और सम्मान ।।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

त्याग, समर्पण और दानशीलता के प्रतीक राजा बलि की जयंती पर उमड़ा मालवा जनशक्ति परिवार अंबेडकर पार्क में पखवाड़े के तहत आयोजन, राजा बलि के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा आरसेटी, प्रशिक्षणार्थियों ने फार्म पर सीखी व्यवसाय की बारीकियां आधुनिक तकनीकों से लेकर नस्ल चयन, टीकाकरण और बाजार प्रबंधन तक मिला व्यावहार
पांच लाख के सरकारी अनुदान ने बदली रचनाबाई की जिंदगी, गांव में खड़ी की 15 लाख रुपये मासिक कारोबार वाली डेयरी यूनिट *आगर-मालवा के बाईगांव की महिला उद्यमी ने पेश की आत्मनिर्भरता की म
राजगढ़ भैरव धाम पर नागपुर भवानी माता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पांडुरंग मेहर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, अजमेर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख पूजा भंसाली ने
सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मिला अज्ञात युवक का शव, कटनी साउथ स्टेशन पर उतारा यात्रियों की सूचना पर सक्रिय हुई जीआरपी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा;
Katni29 Nov

सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मिला अज्ञात युवक का शव, कटनी साउथ स्टेशन पर उतारा यात्रियों की सूचना पर सक्रिय हुई जीआरपी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा;

सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मिला अज्ञात युवक का शव, कटनी साउथ स्टेशन पर उतारा यात्रियों की सूचना पर…

पूरी खबर पढ़ें →
डायल-112 की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, अब 10 मिनट में मौके पर पहुंचने का लक्ष्य मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस रेडियो मुख्यालय ने शुरू की रोजाना निगरानी,
error: Content is protected !!