Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ajmer

राजगढ़ भैरव धाम पर नागपुर भवानी माता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पांडुरंग मेहर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, अजमेर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख पूजा भंसाली ने

29 Nov 2026, 08:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजगढ़ भैरव धाम पर नागपुर भवानी माता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पांडुरंग मेहर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, अजमेर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख पूजा भंसाली ने - AJMER, राजस्थान

राजगढ मसाणिया भैरव धाम पर रविवार को नागपुर (महाराष्ट्र) में धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने में अग्रणी रहे भवानी माता सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष पांडुरंग मेहर के निधन पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज सहित भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों व उपस्थित श्रद्धालुओं ने पांडुरंग मेहर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित हर एक व्यक्ति की आंखे आंसुओ से भर आई व उनको भावभीनी श्रद्धाजंलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि पांडुरंग मेहर राजगढ़ धाम से जुडकर पिछले पैतीस वर्षो से भैरव भक्त मण्डल की प्रबन्धन समिति के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अपनी सेवाये दे रहे थे। जैसे ही मेहर के निधन का समाचार ज्ञात हुआ धाम से जुडे लाखो श्रद्धालुओ में शोक की लहर दौड गई श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होने के लिये रविवार को धाम पर प्रदेशभर से श्रद्धालुओ का सैलाब उमड पड़ा। नागपुर में भवानी माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने श्री भवानी मल्टीस्पेशालिटी हॉसिपटल, गौशाला, बी.एड. कॉलेज. टी.टी. कॉलेज, महिला महाविद्यालय का भी संचालन करवाया। भवानी माता सेवा ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंद व गरीब वर्ग की सहायता करना था। भवानी माता सेवा समिति में केन्द्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी जुड़े हुए हैं। सक्रिय सार्वजनिक व सामाजिक जीवन में उनके येागदान के चलते उनके निधन पर नागपुर के सामाजिक, धार्मिक, प्रशासनिक क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। भैरव भक्त मण्डल के कार्यकर्ता कैलाश प्रजापत को भी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।
प्रवक्ता सेन ने बताया कि अजमेर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख पूजा भंसाली ने सपरिवार भैरव धाम पहुंच कर माता कालिका, बाबा भैरव के साथ चम्पालाल महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सत्यनारायण भंसाली ने कहा कि मैं राजगढ़ भैरव धाम पर पिछले बीस वर्षों से सपरिवार आ रहा हूँ। बाबा भैरव की कृपा व आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़े हैं। बाबा भैरव का आशीर्वाद सदा से हमारे साथ रहा है और इस बार उनकी विशेष कृपा से ही हमारे परिवार को जिला प्रमुख का पद प्राप्त हुआ है। रविवारीय मेले में लक्ष्मणगढ़ के नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पेन्द्र ने भी भैरव धाम पर पहुंचकर बाबा भैरव को धोक लगाई।

कार्यक्रम की व्यवस्था सम्भालने हेतु ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, पदम जैन, प्रकाश रांका, सुनील रांका, अजय बुढानिया, लक्ष्मीनारायण, शुभम्, नवल किशोर, नवीन, अमिताभ, मनोज मेहरा, ओमप्रकाश माली, श्याम शर्मा, सुरेश कांकाणी, विनय, सुनिल, राजकुमार, कमल आदि मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

साधु-संतों की सेवा और गंगाजल वितरण सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्वामी मुक्तानंद जी महाराज
Haridwar29 Nov

साधु-संतों की सेवा और गंगाजल वितरण सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्वामी मुक्तानंद जी महाराज

*साधु-संतों की सेवा और गंगाजल वितरण सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्वामी मुक्तानंद जी महाराज* आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा नगर मंडल आबू रोड के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मां की बात | ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड
Sirohi29 Nov

भाजपा नगर मंडल आबू रोड के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मां की बात | ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड

*प्रेस नोट* *भाजपा नगर मंडल आबूरोड के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की…

पूरी खबर पढ़ें →
राहुल टाइल्स नौगवा टपूकड़ा के भतीजे की शादी की दावत में शामिल हुये वहाँ मेवात के स्टार 🌟 साहिन सिंगर वे बॉलीवुड के स्टार 🌟 हमारे पुराने मित्र सलमान ख़ान से मुलाक़ात हुई ❤️
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ पारंपरिक कार्तिगई दीपम
Tirupathur29 Nov

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ पारंपरिक कार्तिगई दीपम

तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध 'दीपाथून' पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!