Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

साधु-संतों की सेवा और गंगाजल वितरण सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्वामी मुक्तानंद जी महाराज

29 Nov 2026, 04:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
साधु-संतों की सेवा और गंगाजल वितरण सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्वामी मुक्तानंद जी महाराज - HARIDWAR, उत्तराखंड

*साधु-संतों की सेवा और गंगाजल वितरण सबसे बड़ा पुण्य कार्य : स्वामी मुक्तानंद जी महाराज* आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार स्थित गीता कुटीर तपोवन के परम पूज्य स्वामी मुक्तानंद जी महाराज के पावन सानिध्य एवं प्रेरणा से समाजसेवा में अग्रणी श्री कैलाशी सेवा समिति फाउंडेशन द्वारा उत्तरकाशी के धराली, मुमुक्ष सेवा दण्डी क्षेत्र एवं गंगोत्री धाम में साधु-संतों के शीतकालीन भंडारे व राशन वितरण का पुनीत कार्य निरंतर किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी नीलू अरोड़ा ने बताया समिति के प्रधान अशोक कैलाशी व उनकी टीम द्वारा साल में दो बार गंगोत्री धाम में तपस्यारत साधु-संतों के लिए खाद्य सामग्री, दवाइयां, गर्म कंबल और राशन लेकर जाया जाता है।

सेवा के इस महायज्ञ के साथ-साथ समिति द्वारा गंगोत्री धाम से 5,000 लीटर पवित्र गंगाजल लाकर भक्तजनों में निःशुल्क वितरित भी किया जाता है। समिति के इन्हीं उत्कृष्ट और निःस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा भी उन्हें सम्मानित कर सराहा गया है।

इस अवसर पर स्वामी मुक्तानंद जी महाराज ने समिति के सेवा प्रकल्पों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए गंगाजल की महिमा का बखान किया। महाराज जी ने कहा कि "5,000 लीटर साधारण जल मिलकर भी एक बूंद गंगाजल नहीं बना सकता, जबकि एक बूंद पवित्र गंगाजल 10,000 लीटर साधारण जल को भी गंगाजल बनाने की सामर्थ्य रखता है।" उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम की भीषण सर्दी में साधु-संतों के लिए खाद्य सामग्री और गर्म कंबल जुटाना तथा जन-जन तक मां गंगा का पवित्र जल पहुंचाना अत्यंत पुण्य का कार्य है।

राहत सामग्री के सुचारु वितरण और भंडारे की व्यवस्था के लिए समिति के प्रधान अशोक कैलाशी, सहित सेवादारों का दल पूर्ण समर्पण भाव से जुटा हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जहां स्वप्न में मिले हनुमान वहां प्रकट हुई प्रतिमा पांच मंगलवार में पूरी होती थी होती है
Agar-Malwa29 Nov

जहां स्वप्न में मिले हनुमान वहां प्रकट हुई प्रतिमा पांच मंगलवार में पूरी होती थी होती है

स्थान -आगर मालवा जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए जहाँ स्वप्न में मिले हनुमान,…

पूरी खबर पढ़ें →
80 किलो गोमांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और बाइक बरामद।
Haridwar29 Nov

80 किलो गोमांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और बाइक बरामद।

पथरी पुलिस ने दोगीवाला रोड पर ट्यूबवेल के पास की कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। फुरकान अंसारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ पारंपरिक कार्तिगई दीपम
Tirupathur29 Nov

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ पारंपरिक कार्तिगई दीपम

तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध 'दीपाथून' पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया।…

पूरी खबर पढ़ें →
संघर्षशील महिला नेत्री सावित्री देवी को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 29 नवंबर को गया में होगा शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Gaya28 Nov

संघर्षशील महिला नेत्री सावित्री देवी को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 29 नवंबर को गया में होगा शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 28 नवंबर 2026 | गया : सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में संघर्षशील…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की28 Nov

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, आठ सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, आठ सहायक आचार्यों को मिला…

पूरी खबर पढ़ें →
रजत जैन बने कांग्रेस विचार विभाग के जिला महानगर हरिद्वार के अध्यक्ष
Haridwar28 Nov

रजत जैन बने कांग्रेस विचार विभाग के जिला महानगर हरिद्वार के अध्यक्ष

*रजत जैन बने कांग्रेस विचार विभाग के जिला महानगर हरिद्वार के अध्यक्ष* *हरिद्वार।* उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!