Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, आठ सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र

28 Nov 2026, 08:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं, ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा शिक्षा विभाग के आठ नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा रंका प्रखंड की तीन पंचायतों में कुल 1,322.71 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा वितरित किया गया।IMG 20261128 WA0049

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान ग्राम, प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया।IMG 20261128 WA0078कक्षा 9 से 12 की प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में आरके प्लस टू हाई स्कूल, रंका की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन में आरके प्लस टू हाई स्कूल, गढ़वा की प्रियंका कुमारी, नृत्य में पीएम श्री जाटा की मीनाक्षी कुमारी एवं उनके समूह तथा क्विज में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डुमरो की रूपा कुमारी प्रथम रहीं।IMG 20261128 WA0077वहीं, कक्षा 6 से 8 की प्रतियोगिताओं में क्विज में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोह के गौरव कुमार, गायन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भंडरिया की कुसुम कुमारी, निबंध में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तड़हे, मझिआंव की खुशी कुमारी तथा नृत्य में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रमकंडा की सुरंजना कच्छप ने प्रथम स्थान हासिल किया।

दो विद्यार्थियों को मिला लैपटॉपIMG 20261128 WA0075समारोह में वर्ष 2024 के ओलंपियाड में गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरके रामासाहू स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गढ़वा के विद्यार्थी सुंदरम कुमार एवं रंधीर कुमार को पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप प्रदान किया गया। उपायुक्त ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।IMG 20261128 WA0072आठ सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्रIMG 20261128 WA0072 1

शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के लिए नवनियुक्त आठ सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इनमें भाषा विषय के लिए चंद्र प्रकाश गुप्ता, मारिया बानो, सूर्य देव चौधरी, मो. अबरार अंसारी, गीता कुमारी, मो. रहमत अली एवं मो. खुर्शीद आलम शामिल हैं। वहीं, गणित एवं विज्ञान विषय के लिए आशा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

तीन पंचायतों में 1,322.71 एकड़ वन पट्टा वितरित

कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण विभाग की ओर से वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत रंका प्रखंड की खरडीहा, सिरोईखुर्द एवं दूधवल पंचायतों में कुल 1,322.71 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा वितरित किया गया। इससे संबंधित समुदायों के सामुदायिक वन अधिकारों को मान्यता मिलेगी तथा वन संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और उपयोग में उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

मौके पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने नवनियुक्त सहायक आचार्यों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की।IMG 20261128 WA0064

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कल्याण विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*
Balodabazar-Bhatapara28 Nov

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह*

*बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह* *मंत्री टंकराम वर्मा के तत्वाधान में हुआ यह आयोजन* बलौदाबाजार जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-
Pali28 Nov

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kondagaon28 Nov

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा जलवा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए 85 उपार्जन केंद्र, 20 जनवरी 2027 तक होगी खरीदी किसानों को मिलेगा…
पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!