Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: दुकान की दीवार काटकर हजारों का सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

30 Nov 2026, 12:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: दुकान की दीवार काटकर हजारों का सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ नगर में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक दुकान का ताला तोड़कर पड़ोसी की दुकान की दीवार काटकर अंदर घुस गए और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना कांठ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ग्राम नया गांव कासमपुर निवासी इमरान अहमद की भूड़ मंदिर के सामने किड्डावाला में बिजली की दुकान है। यहां वह मोटर बांधने और मरम्मत का कार्य करते हैं। पीड़ित के अनुसार, 22 नवंबर की शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने बराबर में स्थित अकरम की लकड़ी की दुकान के पीछे के गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने अकरम की दुकान से इमरान की दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया।

 

चोर इमरान की दुकान से करीब 13-14 किलोग्राम तांबे का तार, 150 एम्पियर की बैटरी, एक ग्राइंडर मशीन सहित अन्य औजार चोरी कर ले गए। वहीं, पड़ोसी अकरम की दुकान से किराये के लिए रखे करीब तीन से चार हजार रुपये नकद, एक ड्रिल मशीन, दो ग्राइंडर और ड्रिल मशीन की बैटरी का चार्जर भी चोरी कर लिया।पीड़ित इमरान अहमद ने थाना कांठ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना कोतवाली शहर पुलिस की बड़ी पहल, 15 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
Mirzapur30 Nov

मीरजापुर थाना कोतवाली शहर पुलिस की बड़ी पहल, 15 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

मीरजापुर थाना कोतवाली शहर पुलिस की बड़ी पहल, 15 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे मीरजापुर पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जनपद मीरजापुर थाना को० शहर पुलिस द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय धन का गबन करने के अभियोग से सम्बंधित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद मीरजापुर थाना को० शहर पुलिस द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय धन का गबन करने के अभियोग से सम्बंधित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
अवगत कराना है कि दिनांक 28.11.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कन्हैया सिंह पुत्र रामू सिंह निवासी ग्राम बखरिया थाना
Hardoi30 Nov

अवगत कराना है कि दिनांक 28.11.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कन्हैया सिंह पुत्र रामू सिंह निवासी ग्राम बखरिया थाना

*पिहानी जनपद हरदोई गांव के ही अपने साथी गोविन्द सिंह पुत्र कमलेन्द्र के साथ हरदोई से अपने गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
बदायूं में सरकारी स्कूल के बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप, वीडियो वायरल; बीएसए ने दिए जांच के आदेश
Budaun30 Nov

बदायूं में सरकारी स्कूल के बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप, वीडियो वायरल; बीएसए ने दिए जांच के आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बिसौली (बदायूं)। बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र स्थित प्राथमिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!