
अम्बेडकरनगर
ब्लाक भीटी से बड़ा खुलासा
जनपद के भीटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत उमरावन में अब तक का रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है।
मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस का दावा हवा हवाई हो गया है। विकास के नाम पर इंडिया हैडपंप मरम्मत और रिवोर, मच्छर भगाने के लिए चूना और ब्लीचिंग पावडर की खरीदारी और फागिंग, RCC बेंच, व्यय, चौकी, ह्यूम पाइप आदि के नाम पर लूट मचा है।
यह हम नहीं अपितु ऑनलाइन भुगतान का रिकॉर्ड इसकी गवाही दे रहा है।
फर्जी और एआई जनरेटेड फोटो भ्रष्टाचार में हुआ सहायक
हैण्डपम्प मरम्मत, रिबोर, चूना, ब्लीचिंग, ह्यूम पाइप में निकाली गई धनराशि सवालों के घेरे में खूब हुई बंदरबांट जमकर निकाली गई धनराशि मौन है विभाग अधिकारी जानबूझकर अंजान
इतना ही नहीं हैण्डपम्प रिबोर मरम्मत के नाम पर लगभग 22 लाख रुपये निकाले गए हैं ,
चूना ब्लीचिंग सफाई फॉगिग डेस्क चौकी के नाम पर लगभग कई लाख रुपये निकाले गए हैं,
जिसका मेरी पंचायत एप्प पर जगह स्थान का स्पष्ट ब्यौरा छुपाया गया है
नाम न बताने की शर्त पर इसी ग्राम पंचायत के निवासी ने बताया कि अधिकांश रुपया फर्जी निकाला गया है बिना कार्य कराए हुए
इस तरह निकाले गए हैं रुपये
18,600+39,360+39,200
+38,200+19,600+19,950
+18,740+39,300+19,400
+19,400+39,200+19,800
+18,800+39,200+19,300+39,300
+39,300+39,200+39,200
+39,200+19,500+19,300
+18,700+18,870+19,870
+19,450+18,120+18,740
+19,840+17,450+19,410
+19,940+19,910+19,410
+19,110+38,045+58,478+38,045+18,740
+9,000+19,840+19,950
+18,850+55,023+19,750
+14,254+37,835+37,752
+50,500+8,410+19,452
+18,420+39,299+39,299
+18,840+18,775+19,840
+15,351+38,730+38,941+39,091+17,515
+19,490+38,530+37,689
+19,490+19,951+19,860
+19,490+19,490+19,770
+19,290+38,052+39,990
+19,293+18,990+38,052
+58,050+18,990=
2124362
ग्राम वाशी ने बताया कि प्रधान और अधिकारी मिलकर खूब बंदरबांट किए हैं
यह तो सिर्फ नमूना है
हैण्डपम्प रिबोर मरम्मत से निकले हुए खराब पार्ट की नीलामी कर वित्त में जमा किया गया है या स्टाक रूम में रखा गया है इसकी भी स्पष्ट जानकारियां नहीं दी जा रही है
यह बोले खण्ड विकास अधिकारी भीटी
उद्देश्य के स्थान पर कार्यो को और स्थान को स्पष्ट लिखना चाहिए जांच की जाएगी
यह बोले ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप मिश्र
ग्राम विकास अधिकारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वह बहाना बनाते नजर आए समयाभाव का किया बहाना



