(स्याना )दिल्ली में 26 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर स्याना में शनिवार को जोरदार जश्न का माहौल देखने को मिला।
दिल्ली में 26 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर स्याना में शनिवार को जोरदार जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी के नेतृत्व में श्रीराम तिराहे पर एकत्रित हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया।मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने इस ऐतिहासिक जीत को आम जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को चुनकर सच्चाई को बढ़ावा दिया है। त्यागी ने यह भी कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से परेशान हो चुके थे, इसलिए उन्होंने भाजपा के सपने को साकार किया है। जगह जगह पर जीत का जसन्न देखने को मिला है ढोल नागाड़ो पर लोग झूमते नजर आये.
इस अवसर पर मुकेश भारद्वाज, वैभव रस्तोगी, राकेश वर्मा, मनोज कंसल, विकास गुप्ता, संजय श्रोत्रिय, पवन त्यागी, पवन लोधी और सभासद सरिता आर्या सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।