
भ्रष्टाचारी बना रहे न्याय व्यवस्था का मजाक
डॉ एच सी विपिन कुमार जैन विख्यात
भ्रष्टाचारियों की नाक में , नकेल डालेगा कौन?
हम ही चुप रहे, तो बोलेगा कौन?
मानवाधिकार का मजाक बना रखा है।
इन भ्रष्टाचारियों ने न्याय व्यवस्था पर चाकू चला रखा है।
रोज बलि देते हैं न्याय की,
रोज दम तोड़ देती है एक और कड़ी न्याय की।
न्याय व्यवस्था ही नहीं, मानवता भी शर्मसार है।
इन भ्रष्टाचारियों से,
आज हर एक नागरिक परेशान है।





