
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा भवनाथपुर टाउनशिप के सिन्दुरिया स्थित महर्षि सदाफल देव आश्रम में वृहद रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।
रक्त दान शिविर का शुभारंभ प्रभारी प्रदीप कुमार के द्वारा अखंड दीप प्रज्ज्वलन एवं सदगुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बताया गया कि महर्षि सदगुरु सदाफल देव संस्थान के द्वारा सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर प्रत्येक वर्ष विश्व स्तर पर रक्त दान शिविर आयोजित किया जाता है जिससे हजारों हजार युनिट रक्त बैंक को दान दिया जाता है।
स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज प्रत्येक वर्ष सबसे पहले स्वयं रक्त दान करते हैं उसके बाद विश्व स्तर पर जगह जगह कैंप लगाकर उनके अनुयायियों द्वारा रक्त दान किया जाता है।
गढ़वा जिला संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि विहंगम योग संस्थान न केवल अध्यात्मिक संस्थान है बल्कि सामाजिक सेवा में भी संस्थान अग्रणी भूमिका निभाती है।सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज द्वारा कही गई बातों को दुहराते हुए संयोजक ने कहा कि एक व्यक्ति के रक्त दान करने से तीन व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है दूसरे लोकोक्ति में कहें तो रक्त का एक भी अंश बचा सकता है किसी का वंश। स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा रक्त दान कर्ताओं को विस्कवीट,फ्रूटी चाभी रिंग भेट किया गया तो वहीं संस्थान की ओर से पोषक आहार,फल, एवं शुद्ध भोजन की व्यवस्था किया गया। प्रथम दिन के कैंप में कुल 28 युनिट रक्त दान किया गया।आयोजित कैंप में रक्त सेवा लेने सदर अस्पताल गढ़वा के स्वास्थ्य कर्मी प्रदीप पासवान, शशी भूषण गुप्ता, चंद्र प्रकाश यादव,रुप देव सिंह के साथ साथ संस्थान के जवाहर दुबे, रंजीत विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, देवेंद्र प्रजापति, खुशबू देवी, उज्जवल सिन्हा, रामानुज सिंह, विमलेश विश्वकर्मा, अनुज चौधरी, शिव कुमार पाल, अवधेश मेहता, अंगद कुमार, अजय गुप्ता, जय कुमार सिंह, अक्षैबर सिंह, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, विपिन कुमार श्रीवास्तव,राम बरत विश्वकर्मा, पुलिस कर्मी धीरज कुमार, मैथिली शरण गुप्ता, श्याम बिहारी लाल, इंद्रजीत गुप्ता, महेंद्र प्रसाद,लालजी सिंह, त्रिभूवन साह, विवेक गुप्ता, रामप्यारे राम,पृथवीनाथ गुप्ता,रमन साह, प्रतिमा देवी, मुंद्रिका राम, उर्मिला देवी,सरोज देवी, रंजीता देवी, शांति देवी,देवकल देवी,मितल देवी, सुनिता देवी, संगीता देवी, शीला देवी ,जय प्रकाश मेहता, रविकांत गुप्ता,रुपा देवी, अनीता कुमारी, सविंदा कुमारी,पुनम देवी,एस आई ईश्वर दयाल सिंह, शंभू कुमार, मनोरंजन प्रसाद,अजय वर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, रघुनाथ पाल, दशरथ यादव, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।



