A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज पुलिस केंद्र गया मे पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक का भव्य विदाई परेड समारोह आयोजित किया गया l

दिनांक 11.01.2026 को पुलिस केंद्र, गया में पुलिस-उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय का भव्य विदाई परेड समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।
समारोह के दौरान महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और समर्पित सेवा का प्रतीक था।
अपने संबोधन में पुलिस-उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने गया पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को अपराध नियंत्रण/कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने में दिए गए सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गया में बिताया गया उनका कार्यकाल सदैव स्मरणीय रहेगा।
महोदय ने पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि गया पुलिस आगे भी जनसेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!