A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

निगम चुनाव को लेकर धनबाद झामुमो के पदाधिकारियों के साथ रांची सीएम आवास स्थित सभागार में बैठक

नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को रांची सीएम आवास स्थित सभागार में धनबाद झामुमो के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद विजय हांसदा उपस्थित थे। मौके पर झामुमो धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर धनबाद झामुमो के सभी पदाधिकारियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। सभी को नगर निगम चुनाव में पार्टी निर्देश पर बढ़ चढ़कर काम करने का निर्देश दिया गया। बैठक में केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा,धनबाद जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान सहित धनबाद जिला अंतर्गत सभी वर्ग संगठनो के अध्यक्ष, सचिव तथा धनबाद महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव शामिल थे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!