A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में,तीन दिन दुस्वारी के बाद गूगल पर भी बंद हुआ रामगगा पुल

मुरादाबाद में,तीन दिन दुस्वारी के बाद गूगल पर भी बंद हुआ रामगगा पुल

मरम्मत कार्य के चलते कटघर क्षेत्र स्थित रामगंगा पुल बंद होनेके बाद भी गूगल मैप पर यह रास्ता दिख रहा था। इस कारणजीपीएस आधारित रास्ते पर चलने वाले वाहन चालक पुल के। पास तक पहुंच कर मायूष लौट रहे थे। इस समस्या को ध्यानमें रखते हुए एसएसपी सतपाल अंतिल ने गूगल के भारतीयअधिकारियों से संपर्क कर मैप को अपडेट करा दिया। अबगूगल पर यह मार्ग बंद दिखा रहा है। मुरादाबाद-लखनऊ हाईवेपर कटघर क्षेत्र स्थित रामगंगा पुल पर पीडब्ल्यूडी मरम्मतकार्य शुरू किया है। इसके लिए 3 फरवरी से रामगंगा पुल कोबंद कर दिया गया है। लेकिन रामगंगा पुल बंद होने के बादभी गूगल मैप पर यह रास्ता खुला हुआ दिखाई दे रहा था।जिससे तमाम वाहन चालक जीपीएस आधारित दिशा निर्देशोंका पालन करते हुए पुल तक पहुंच जा रहे थे। वहां से उन्हेंनिराश लौटना पड़ रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखतेहुए एसएसपी सतपाल अंतिल ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारुरखने के लिए गूगल के भारतीय अधिकारियों से बातचीतकर उन्हें बताया कि रामगंगा पुल मरम्मत कार्य के लिए बंदहै। गूगल पर अपडेट करने का भी निर्देश दिया। जिसके बादगूगल पर भी रामगंगा पुल बंद होने की सूचना अपडेट कर दी।अपडेट किए जाने के बाद मुरादाबाद से रामपुर की ओर जानेवाला रास्ता जामा मस्जिद पुल से होकर दिखा रहा है। जबकिरामगंगा पुल गूगल मैप पर बंद दिखने लगा है। इस अपडेशनके बाद गूगल मैप देख कर यात्रा करने वाले वाहन चालकोंको अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां यह भीबताते चले कि बीते दिनों बरेली जिले में बदायूं रोड पर नदीका पूल टूटा हुआ था। लेकिन गूगल मैप पर वह रास्ता दिखारहा था। उसे देखकर बारात जा रहे चार युवक कार समेत पुलके नीचे नदी में गिर गए थे। जिसमें चारों की मौत हो गई थी।मुरादाबाद में एसएसपी सतपाल अंतिलत की पहल के बाद इसतरह के हादसों की संभावना नहीं रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!