
कोटा / जिलाध्यक्ष राकेश जैन व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक इन्द्रमल जैन, रेखा खेलवाल, शैलेन्द्र ऋषि, महावीर नायक, सत्यनारायण शर्मा के सानिध्य में कोटा शहर में सभी मण्डलों में डोर टू डोर आमजन को भाजपा का सदस्य बनाने का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है।
इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री व पूर्व केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश अरविंद भदौरिया के मुख्य आतिथ्य, कोटा शहर प्रभारी शंकर लाल ठाडा, सदस्यता अभियान कोटा शहर प्रभारी आनंद गर्ग, जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के सानिध्य में भातेन्दु समिति में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई इसके पश्चात् मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक महेन्द्र गर्ग, सहसंयोजक सतीष लक्षकार, नीतू सक्सैना के सानिध्य में रामपुरा मण्डल के मुख्य बाजारों में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर आमजन, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधाराओं से जोडते हुए, मोबाईल द्वारा मिस्ड कॉल करवाकर भाजपा का सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व पूर्व केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश अरविंद भदौरिया ने कहा कि आमजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है। देशवासी जानते है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में ही देश की बागडौर सुरक्षित है। इसलिये आमजन में भाजपा का सदस्य बनने को लेकर हर्ष उल्लास है। व्यापारी, युवा, महिलायें बढ चढकर मोबाईल द्वारा भाजपा की सदस्य बन रही है।
कोटा शहर प्रभारी शंकर लाल ठाडा ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं अपितु आमजन में भारी उत्साह है। आमजन बढ चढ कर मोबाईल द्वारा भाजपा के सदस्य बन रहे है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कोटा शहर में सभी मण्डलों में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर, आमजन को भाजपा का सदस्य बना रहे है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने को हर कोई तत्पर है, इस बार भी सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा विश्व की सबसे पार्टी के रूप में उभर के सामने आएगी।
सदस्यता अभियान के कोटा शहर प्रभारी आनंद गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। विश्व में भारत देश की वाहवाही हो रही है। इसलिये आमजन को प्रधानमंत्री मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी पर अटूट विश्वास है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींचीं, रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, श्याम शर्मा, पियुष सक्सैना, सुनील जायसवाल, पंकज जायसवाल, प्रमोद लोधा, कुलदीप सिंह तलवार, मनीष योगी, पंकज सोनी, कन्हैया सोनी, पुरूषोत्तम लक्षकार, रामप्रकाश वैष्णव, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।





