A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्कर्ष फाऊंडेशन प्रशिक्षण संस्थान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया

इटियाथोक /गोंडा                                                           उत्कर्ष फाउंडेशन के प्रशिक्षण संस्थान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के प्रशासक राकेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश तिवारी अध्यक्ष उत्कर्ष फाउंडेशन नें किया व संचालन केंद्र प्रमुख कु रजनी सोनी नें किया। अपने सम्बोधन में श्री चतुर्वेदी नें महिला शक्ति को सभी क्षेत्रों में आगे आने की बात करते हुए स्पष्ट किया की प्राचीन काल में महिलाओं को बहुत ही सम्मान दिया जाता था और कहा जाता था की जहाँ नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है यह बात आज भी सत्य है महिलाएं यदि शिक्षित हैं तो परिवार के साथ ही पूरा समाज सुधर जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्र एवं समाज में निडरता से कार्य करने हेतु संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश तिवारी नें कहा की संस्था द्वारा महिलाओं की शिक्षा एवं प्रशिक्षण हेतु निरंतर प्रयत्न किया जा रहा है हमारा प्रयास है समाज की प्रत्येक नारी शिक्षित व आत्मनिर्भर बने। कार्यक्रम में प्रशिक्षक निशा पाण्डेय व निधि तिवारी ने भी सम्बोधित किया और कार्यक्रम में नेहा, कोमल, मनीषा, सीमा, शालिनी, निहारिका, सोनाली आदि उपस्थित रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!