A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडताज़ा खबरदेशव्यापारसबसे हाल की खबरेंसमाचार

गढ़वा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 29.2 ग्राम नशीला पदार्थ, ₹2.80 लाख नकद व दो बाइक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गढ़वा थाना क्षेत्र के गढ़ देवी मोहल्ला में ब्राउन शुगर की बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के गढ़ देवी मोहल्ला में ब्राउन शुगर की बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 09 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने गढ़ देवी मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों राहुल कुमार (31 वर्ष), पिता महादेव मिस्त्री एवं विनोद राम उर्फ सोढ़न (55 वर्ष), पिता स्व. बंशीधर राम, दोनों निवासी गढ़ देवी मोहल्ला, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा को मौके से गिरफ्तार किया।

कमरे की तलाशी के दौरान कुल 29.2 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹2,80,720 नकद, 6 मोबाइल फोन, ब्राउन शुगर बेचने की सामग्री तथा दो मोटरसाइकिल (R-15 कंपनी की बाइक संख्या JH 03 AU 4726 एवं Honda Shine बाइक संख्या JH 03 AM 4558) बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में राहुल कुमार ने स्वीकार किया कि वह सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर गढ़वा में 500 से 700 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बिक्री करता था। पुलिस के अनुसार ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ रही है।

इस मामले में गढ़वा थाना कांड संख्या 626/25 दिनांक 09.12.2025 के तहत धारा 21/22/29 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी कई एनडीपीएस मामलों में जेल जा चुके हैं।

 

◾छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी व बल

नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा, चिरंजीव मंडल, अपर पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा सुनील कुमार तिवारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गढ़वा, अविनाश राज, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य नायक, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अन्य सशस्त्र बल।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!