A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल होगे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर सागर जिले में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पी.टी.सी. ग्राउंड पर प्रातः 9 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का प्रातः 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। वे प्रातः 9 बजे ध्वजवंदन, राष्ट्रगान, सलामी और परेड तथा प्रातः 9.15 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेगें। प्रातः 9.35 बजे हर्ष फायर, मार्च पास्ट तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा झांकियों का प्रदर्शन होगा। प्रातः 10.40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र वितरण किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!