अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

नागपुर शहर में 14 जनवरी को आपली बस सेवा बंद रहेगी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 13 जनवरी 2026 नागपुर

======> महानगर पालिका चुनाव के लिए मतदान कर्मियों अधिकारियों तथा मतदान संबधी सामग्रियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए आपली बसों की मदद ली जायेगी। कल 14जनवरी बुधवार 2026 को नागपुर आपली बस सेवा को पूरी तरह से बंद रखा जायेगा, और गुरूवार 15 जनवरी 2026 को मतदान के दिन मतदान के लिए शाम 5 बजे तक सीमित रास्तों पर बसों का संचालन होगा। 16 जनवरी 2026 शुक्रवार से शहर की सभी बस सेवा अपने तय समयानुसार फिर से शुरू हो जायेंगी। प्राप्त जानकारी अनुसार चुनाव में अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और लाने के लिए करीब 525 बसे उपलब्ध करवाई गई हैं। इसमे आपली बसों का भी उपयोग होगा। जानकारी अनुसार सकरी गलियों घनी बस्तियों तक पहुंचने के लिए करीब 26 छोटे वाहनो की भी व्यवस्था बनाई गई है। महानगरपालिका चुनाव मे मतदान गुरूवार की सुबह 07:30 बजे से लेकर शाम के 05:30 बजे तक जारी रहेगा। मतगणना शुक्रवार 16 जनवरी 2026 की सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे के आसपास इसके रूझान एवं परिणाम आने की उम्मीद है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!