
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐
मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर
मंडला मध्यप्रदेश न्यूज़ 🌐:–बिछिया विकासखंड अंतर्गत पेसा ग्राम पंचायत भीमा में *पेसा नियम 2022* के तहत गठित *शांति एवं विवाद निवारण समिति* द्वारा ग्राम डूमर टोला भीमा में चल रहे विवाद का सफल निवारण किया गया।
ग्राम निवासी समारू यादव पिता मंगल यादव, उम्र 47 वर्ष द्वारा आए दिन ग्राम के मनसुख यादव पिता मंगलू यादव के परिवार तथा सीता बाई के परिवार को गाली-गलौच एवं असहनीय भाषा का उपयोग कर अपमानित किया जा रहा था। साथ ही समारू यादव अपने ही बहू, बेटे और पत्नी को भी तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे पूरे टोला में तनाव एवं अशांति का माहौल व्याप्त हो गया था। इस स्थिति से परेशान होकर मनसुख यादव ने शांति एवं विवाद निवारण समिति को इसकी जानकारी दी।
सूचना प्राप्त होते ही समिति द्वारा तत्काल बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम के पंचगण, समिति के सदस्य एवं बुजुर्ग गढ़भूतपूर्व श्री चमरा यादव, सुखचेन कुलस्ते, राकेश सैयाम, परसराम यादव, राजकुमारी यादव, बुद्धो बाई यादव, रामली, ग्राम कोटवार, रामानंद पड़वार, ओम नरेश सैयाम, सीता बाई, गिरानो बाई, राम यादव, भारत यादव, सतीष यादव, दुर्गेश, अजय, पुष्पा यादव, पेसा मोबिलाइजर किशोर कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पक्षों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना गया तथा समिति द्वारा सामाजिक समझाइश देकर विवाद का समाधान कराया गया। इस दौरान समारू यादव ने सार्वजनिक रूप से अपने व्यवहार के लिए सभी ग्रामवासियों और पीड़ित परिवारों से दोनों हाथ जोड़कर क्षमा मांगी तथा आश्वासन दिया कि आज दिनांक से वह किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का विवाद नहीं करेगा और शांतिपूर्वक ग्राम में निवास करेगा।
इस प्रकार *पेसा नियम 2022* के तहत गठित *शांति एवं विवाद निवारण समिति* ने आपसी संवाद और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से ग्राम में फैली अशांति को समाप्त कर सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण स्थापित किया। यह निर्णय ग्रामवासियों द्वारा स्वागत योग्य माना गया तथा सभी ने समिति के प्रयासों की सराहना की।














