उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

मण्डलायुक्त बस्ती व डीआईजी बस्ती द्वारा नेपाल राष्ट्र में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के दृष्टिगत सीमा क्षेत्र ककरहवा व अलीगढ़वा बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

अजीत मिश्रा (खोजी)

दिनांक –10.09.2025

परिक्षेत्रीय कार्यालय, बस्ती 

◆ मण्डलायुक्त बस्ती व डीआईजी बस्ती द्वारा नेपाल राष्ट्र में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के दृष्टिगत सीमा क्षेत्र ककरहवा व अलीगढ़वा बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा ।                                                   

◆ सुरक्षा एजेंसियों एवं पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने व 24×7 अलर्ट मोड में रहने हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

                    आज दिनांक 10.09.2025 को मण्डलायुक्त बस्ती श्री अखिलेश कुमार सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर के साथ नेपाल राष्ट्र में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दृष्टिगत भारत-नेपाल बॉर्डर के ककरहवा थाना मोहाना व अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों/असामाजिक तत्वो की चेकिंग करते हुये विशेष सतर्कता बरतने एवं सभी अधिकारी/कर्म0गण को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । 

              इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद , क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत शौर्य,एसडीएम सदर, एसएसबी के असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट, थानाध्यक्ष मोहाना,थानाध्यक्ष कपिलवस्तु व पुलिस / सुरक्षा एजेंसियों के अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!