लंका पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 अंतर्राज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, 4 गोवंश और पिकअप वाहन बरामद
चन्दौली वाराणसी थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार जीवित गोवंश (गाय) और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। घटना का खुलासा एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने लंका थाने में आयोजित पत्रकारवार्ता में की। बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर लंका थाना पुलिस टीम ने लौटूबीर अंडरपास से आगे मलहिया सर्विस लेन के पास घेराबंदी कर दो अंतर्राज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू पाण्डेय निवासी (भदेसर ईचौली) मंझनपुर जनपद कौशाम्बी , तीरथ कुमार सिंह निवासी (भोखरी) मोहनिया जनपद भभूआ, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 जीवित गाय और अशोका लीलैंड कंपनी का ग्रे रंग का पिकअप वाहन बरामद किया है।सब्जी ढोने की आड़ में कर रहा था गौ-तस्करी
प्रेस वार्ता के दौरान ACP भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पिकअप चालक और मालिक राजू पाण्डेय पहले सब्जी ढोने का काम करता था। वाहन की किस्त चुकाने में परेशानी आने पर वह तीरथ कुमार सिंह के संपर्क में आया और करीब ढाई महीने पहले गौ-तस्करी के धंधे में शामिल हो गया।
पैसों के लेन-देन की जांच तेज
ACP भेलूपुर ने बताया कि गौ-तस्करी से जुड़े पैसों के लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) एनालिसिस की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
इस मामले में थाना लंका पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार, चौकी प्रभारी रमना गौरव कुमार, दरोगा राहुल जायसवाल, कांस्टेबल रामबाबू मिश्रा, कमलेश राजभर, हृदय कुमार, कमल कुमार, आशीष तिवारी, अमित कुमार शुक्ला और पवन कुमार शामिल रहे।






