A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेशलखनऊस्थानीय समाचार

लखनऊ : सीएम योगी ने किया ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन पुलिस मंथन-2025 चल रहा है।

 

दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसमें साइबर अपराध, मानव तस्करी, सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दों सहित कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण, एडीजी पीएसी रामकृष्ण स्वर्णकार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री को इस अवसर पर परंपरागत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन के बीट पुलिसिंग सत्र में मुख्यमंत्री ने ‘यक्ष ऐप’ लॉन्च किया। ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण डिजिटल बीट-बुक, जो बीट कर्मियों के दैनिक कार्यों को सरल, सुव्यवस्थित और अधिक प्रभावी बनाएगा।

 

इस अवसर पर नोडल अधिकारी एडीजी क्राइम एस. के. भगत के नेतृत्व में कार्य समस्याओं तथा व्यावहारिक समाधान पर प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शुक्रवार को कहा था पुलिस मंथन केवल एक औपचारिक सम्मेलन नहीं है

Back to top button
error: Content is protected !!